होली रिडीमर चर्च परिसर में ईसा मसीह की प्रतिमा की तोड़फोड़ की घटना पर पुलिस ने अज्ञात मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की

होली रिडीमर चर्च परिसर में ईसा मसीह की प्रतिमा की तोड़फोड़ की घटना पर पुलिस ने अज्ञात मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की

होली रिडीमर चर्च परिसर में ईसा मसीह की प्रतिमा की तोड़फोड़ की घटना पर पुलिस ने अज्ञात मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की

होली रिडीमर चर्च परिसर में ईसा मसीह की प्रतिमा की तोड़फोड़ की घटना पर पुलिस ने अज्ञात मुकदमा दर्ज कर क

अंबाला।अम्बाला छावनी क्षेत्र होली रिडीमर चर्च परिसर में पूज्य ईसा मसीह की प्रतिमा की तोड़फोड़ की घटना पर पुलिस ने तरन्त कार्यवाही करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू की, आरोपियों को शीघ्र किया जाएगा गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक अम्बाला
अम्बाला 26 दिसमबर 20121 थाना अम्बाला छावनी में आज 26 दिसम्बर 2021 को शिकायत प्राप्त हुई थी कि 25/26 दिसम्बर 2021 की मध्यरात्रि अम्बाला छावनी में होली रिडीमर चर्च के परिसर में ईसा मसीह की मूर्ति की तोड़फोड़ की गई है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए तुरन्त संज्ञान लिया गया और उप-पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी के नेतृत्व में सी0आई0ए0-1, सी0आई0ए0-2 व प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी की सयुंक्त टीम गठित कर जाचँ के निर्देश दिए गए। सयुंक्त टीम ने तुरन्त मौके पर जा कर निरीक्षण किया और चर्च के पुजारी फादर की शिकायत पर 02 अज्ञात के खिलाफ थाना अम्बाला छावनी में भारतीय दण्ड संिहता की धारा 295, 427, 452 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह जानकारी दी है पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा ने।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आगे जानकारी देते हुए बतलाया कि एस0ओ0सी0 से सी0सी0टी0वी0 फुटेज जुटाए गए हैं। फुटेज में 02 युवा लड़कों को रात्रि लगभग 1ः00 बजे चर्च की परिधीय दीवार पर स्थापित प्रतिमा को तोड़ते हुए दिखाया गया है। गठित की गई सयुंक्त टीम द्वारा आरोपियों का पता लगाने के लिए मोबाइल डंप विश्लेषण के साथ-2 अन्य जानकारी भी जुटाइ जा रही है, जिससे शीघ्रातिशीघ्र आरोपियों का पता लगाया जा सके।  
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पहचान के लिए आरोपियों की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं। आरोपियों की पहचान कर जो भी नागरिक सूचना देगा उसे उचित ईनाम दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।