पुलिस ने 10 ऑक्सीजन कांसेट्रेटर सप्लाई करने के नाम पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज

चंडीगढ़।
 थाना इंडस्ट्रीएल एरिया पुलिस ने 10 ऑक्सीजन कांसेट्रेटर सप्लाई करने के नाम पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक  इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित साफ्टवेयर कंपनी एस्टिन एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ने 10 ऑक्सीजन कांसेट्रेटर सप्लाई करने के नाम पर एडवांस के तौर पर 98 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत के आधार पर जांच के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के डायरेक्टर ने जून 2021 को पुलिस में शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर ऑक्सीजन कांसेंट्रेटर सप्लाई करने का आर्डर किया। इस दौरान पांच लाख 48 हजार रुपये में डील होने के बाद एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये जमा करवाया लिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने उनसे 48 हजार 800 रुपये द्वारा से अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया।