Piyush Goyal in Chandigarh for Municipal Corporation Election 2021

चंडीगढ़ में पीयूष गोयल, पत्रकार से बोले- इतना उत्तेजित मत होइए... कुछ ऐसा था पूरा मामला

Piyush Goyal in Chandigarh for Municipal Corporation Election 2021

Piyush Goyal in Chandigarh for Municipal Corporation Election 2021

चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव-2021 को लेकर यहां पार्टियां पूरी ताकत झोंके हुए हैं| हालांकि, कितने वार्ड किसकी झोली में आते हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा| फिलहाल, बात भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी की करते हैं| एक बड़ी पार्टी के रूप में चुनावी मैदान में उतरकर यह भी जीत के लिए खूब खंगी हुई है| चुनाव को लेकर जहां पहले बीजेपी अपने कार्यों की वर्कशीट जारी कर चुकी है तो वहीं अब पार्टी का संकल्प पत्र भी जारी हो चुका है, इसके साथ ही अब चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रचार के लिए पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी यहां नजर आ रहे हैं| दरअसल, वीरवार को केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता पीयूष गोयल चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ में बीजेपी की योजनाओं और उसके कामों को गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी| 

चंडीगढ़ की तारीफ की .....

पहले तो पीयूष गोयल ने चंडीगढ़ की तारीफ की और इसे एक अच्छा शहर बताया| गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ देश के लिए एक मॉडल है और हम इसकी बेहतरी के लिए और काम कर रहे हैं| गोयल ने कहा कि ​​​​चंडीगढ़ में जो झुग्गी हैं, वो अब न रहें| इस शहर को झुग्गी मुक्त बनाने की कोशिश है| गोयल ने बताया कि बीजेपी के योजनाओं के तहत हम जल्दी ही चंडीगढ़ को स्लम फ्री सिटी के रूप में देखेंगे|

अस्थाई कर्मचारी हो जायेंगे स्थाई.....

इसके अलावा गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ में बहुत सारे अस्थाई कर्मचारी काम करते हैं तो हमने ये फैसला किया है कि उन्हें भी अब स्थाई किया जाए और उसमें OBC आरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए जिससे उनके जीवन में भी बदलाव हो सके और एक अच्छा भविष्य उनके परिवारों और बच्चों को मिल सके|

लीज होल्डिंग प्रॉपर्टीज को फ्री होल्ड ....

गोयल ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में एक नई नीति भी है जिसमें लीज होल्डिंग प्रॉपर्टीज को फ्री होल्ड और रियायती मूल्यों पर कनवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा जो नए गांव चंडीगढ़ के साथ जोड़े गए हैं उन पर टैक्स नहीं लगाया जाएगा, जब तक कि वहां सभी विकास कार्य ना हो जाएं| बतादें कि, इसके अलावा गोयल ने शहर के जल से लेकर कचरे तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी| जिस पर बीजेपी काम कर रही है और आने वाले समय में करेगी|

पत्रकार से बोले- इतना उत्तेजित मत होइए... 

आप हेडिंग देखकर सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि पत्रकार से उत्तेजित न होने की बात पीयूष गोयल ने बोली| दरअसल, बात यह थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पीयूष गोयल से पत्रकार सवाल करने लगे तो इस बीच एक पत्रकार ने उत्तर प्रदेश भवन का जिक्र छेड़ दिया| पत्रकार ने कहा कि अबतक चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश भवन नहीं बन पाया है| दरअसल, पत्रकार ने पीयूष गोयल से कहा कि सन 2003 में आज के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोला था कि चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश भवन का निर्माण किया जाएगा| उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता आते हैं लेकिन आजतक चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश भवन नहीं बन सका| पत्रकार ने कहा जब चुनाव आता है तो वहां के मंत्री यहां बुलाये जाते हैं लेकिन कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश भवन बनने की बात अधूरी ही रह जाती है| ऐसा क्यों? 

बस इसी सवाल पर पीयूष गोयल ने सबसे पहली बात यही कही कि भाई साहब इतना उत्तेजित मत होइए.... उत्तेजित मत होइए.... इसके बाद गोयल ने कहा कि देखिये उत्तर प्रदेश का स्थान अहम है| हम सबके लिए अहम् है| गोयल ने कहा कि देखिये किस प्रकार से उत्तर प्रदेश में बाबा विश्वनाथ धाम की काया कल्प हुई है| जिसकी इच्छा हम सबके अंदर थी| बाबा विश्वनाथ धाम में अध्भुत काम किया गया है, जो बहुत पहले होना चाहिए था| इसके अलावा गोयल ने कहा कि बात उत्तर प्रदेश भवन की है तो उत्तर प्रदेश के लोग इतना सीमित नहीं सोचते है कि भवन बना कि नहीं बना| उत्तर प्रदेश के लोगों की यहां जो इज्जत होती है..मैं समझता हूँ वो ज्यादा जरुरी है, जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के लोगों को यहां सम्भाला जाता है वो ज्यादा जरुरी है| इस बीच गोयल ने कोरोना के प्रकोप के समय का जिक्र किया और कहा कि यहां उत्तर प्रदेश से जितने भी लोग काम कर रहे थे, कोरोना के समय में उन्हें वापिस जाने की जरुरत नहीं पड़ी| यहां के लोगों ने उन्हें संभाला| 

भवन पर करेंगे बातचीत  ....

गोयल ने आगे कहा कि अगर यह प्रश्न सामने आया है तो इस पर बातचीत की जाएगी| अगर लगता है कि चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश भवन बने, उसका महत्व है तो इसे जरूर देखेंगे| पर यह जरूर है कि उत्तर प्रदेश के दिल में चंडीगढ़ बसा है और चंडीगढ़ के दिल में उत्तर प्रदेश के लोग| 

पूरी वीडियो देखें - https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1471426420458934272