Havildar trapped in honeytrap
BREAKING
धामी सरकार चुनावी साल में फिर देने वाली है तोहफा, 500 से ज्यादा मलिन बस्तियों को बचाने के लिए यह है तैयारी हरियाणा में 2 दर्जन अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड; क़ृषि विभाग में बहुत बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप, जानिए किस-किस पर गिरी गाज, लिस्ट हरियाणा में रोडवेज बस के साथ बड़ा हादसा; यमुनानगर में टोल प्लाजा डिवाइडर से तेज टक्कर, सीटों से गिरे यात्री, कई घायल, ब्रेक नहीं लगे चंडीगढ़ में DSP रैंक के 5 अफसरों को एडिशनल चार्ज; 3 डीएसपी दानिप्स कैडर के, 2 महिला अफसर, किसे क्या कार्यभार मिला, देखें प्रधानमंत्री मोदी रूस के लिए रवाना; पुतिन के बुलावे पर 4 महीने के अंदर यह दूसरा रूसी दौरा, BRICS समिट में शामिल होने जा रहे

पाक हैंडलर ने हवलदार को हनीट्रैप में फंसाया

Arrest

Havildar trapped in honeytrap

फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला ने एक हवलदार को हनीट्रैप में फंसाकर भारतीय सेना की सीक्रेट और संवदेनशील जानकारी हासिल कर ली। अंबाला जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव कोड़वा का हलवलदार रोहित कुमार भोपाल में तैनात है। इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के आधार पर रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय भारतीय सेना के जवान लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के निशाने पर रहते हैं। रोहित कुमार भी सोशल मीडिया के जरिए ही पाकिस्तानी महिला हैंडलर के जाल में फंसा। भोपाल में सेना में हवलदार रोहित को महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उससे नजदीकियां बढ़ाने के बाद रोहित से कुछ जरूरी और संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। ष्ठस्क्क नारायणगढ़ अनिल कुमार ने पुष्टि ने बताया कि आईबी के इनपुट के बाद रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल रोहित कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अक्सर युवा सैनिक पाकिस्तानी महिला जासूसों के निशाने पर रहते हैं। वो दोस्ती के बहाने उन्हें जाल में फंसाती हैं। इसमें यह भी देखने में आया है कि कई बार महिला की सिर्फ फोटो और आईडी इस्तेमाल होती है, जबकि हैंडलर पुरुष (मेल) होता है। वह मनोवैज्ञानिक तरीके से जवानों को अपने काबू में करता है। फिर जानकारी जुटाता है। न सिर्फ सेना, बल्कि बीएसएफ के जवानों को भी पाकिस्तानी हनीट्रैप टारगेट करते रहते हैं।

समस्या इतनी गंभीर है कि सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इससे परेशान हैं। कई बार जवानों को इस बारे में हिदायत भी जारी की जा चुकी है। सेना अधिकारियों का मानना है कि कोई भी संवेदनशील जानकारी हासिल करने का पाकिस्तान का यह तरीका बेहद खतरनाक है।