पदमराज मेहता आदर्श विद्या संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

पदमराज मेहता आदर्श विद्या संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

पदमराज मेहता आदर्श विद्या संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

पदमराज मेहता आदर्श विद्या संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

-49वीं वार्षिक साधारण सभा के बाद हुआ निर्विरोध निर्वाचन

-मंत्री पद पर जितेंद्र मरडिया की हैट्रिक

बेंगलूरु। यहां चामराजपेट स्थित आदर्श ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में आदर्श विद्या संघ की 49वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। इस अवसर सभी का स्वागत अध्यक्ष केके भंसाली ने किया। मंत्री जितेंद्र मरडिया ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष प्रकाश खांटेड़ ने लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी भंवरी लाल चोरड़िया ने वर्ष 2021-2026 के लिए निर्विरोध नव निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की।
सहमंत्री महेश नाहर ने संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्षिक आम सभा के बाद नवनिर्वाचित सभी सदस्य आदर्श विद्या संघ के बोर्ड रूम में एकत्रित हुए। यहां पूर्व अध्यक्ष हस्तीमल सिसोदिया एवं निवर्तमान अध्यक्ष केके भंसाली ने पदमराज मेहता के अध्यक्ष पद पर घोषणा की। साथ ही सिसोदिया एवं भंसाली ने अध्यक्ष पदमराज मेहता की सलाह से नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की। भंसाली ने इस मौके पर बताया कि बेंगलूरु की आदर्श ग्रुप एक ऐसी संस्था है जहां आज तक निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए है। मंत्री जितेंद्र मरडिया ने बताया कि सिसोदिया एवं भंसाली ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी तथा स्वागत-सम्मान किया। भंसाली ने अपना कार्यभार भी नई कार्यकारिणी को सौंपा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पदमराज मेहता ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। 

नई कार्यकारिणी में हैं ये शामिल..

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पदमराज मेहता के अलावा दो उपाध्यक्षों में संजय धारीवाल, भेरूमल एच. भंडारी, मंत्री जितेंद्र मरडिया, सहमंत्रीद्वय में महेश कुमार नाहर, अरविंद डोशी, कोषाध्यक्ष चेतन मरलेचा तथा कमेटी मेंबर्स में पी.अशोक कुमार (भंसाली), गणपतराज सी. लोढा, हस्तीमल सिसोदिया, जी.हेमराज (मन्नूभाई), एफआर सिंघवी, महावीर एम.खांटेड़, पवनचंद नाहर, प्रकाशचंद खांटेड़, प्रवीणकुमार मुथा (बाफना), प्रेमचंद चोरड़िया, रमेशचंद नाहर, रवींद्रराज भंडारी, एसएफ गौतमचंद नाहर, विमलकुमार जी.भंडारी, बाबूलाल मेहता, गुलाबचंद पगारिया व केके भंसाली (निवर्तमान अध्यक्ष) को शामिल किया गया है| मंत्री जितेंद्र मरडिया ने सभी का आभार जताया।