PUNJAB AAP CM FACE
BREAKING
उत्तर रेलवे द्वारा पर्वों के इस मौसम में यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएँगी Aaj Ka Panchang, 24 October 2024 : आज अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय हरियाणावासियों के लिए खुशी का दिन, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विभिन्न राजमार्गों पर कार्य शुरू करने की दी मंजूरी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ''सवेरे जब जनानी चाय देने आए तो...'' कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों को क्या कह दिया? बोले- मैं कोई अनपढ़ मंत्री नहीं, तैयार रहना प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे

PUNJAB AAP CM FACE: केजरीवाल ने पंजाब में AAP के CM फेस को लेकर की यह घोषणा, जानिए

PUNJAB AAP CM FACE

PUNJAB AAP CM FACE

PUNJAB AAP CM FACE : पंजाब में इन दिनों विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चल रही है| चुनाव मैदान में उतरीं तमाम राजनीतिक पार्टियां सत्ता में आने की तैयारी में हैं| वह इसके लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं| इस बार तो आम आदमी पार्टी पंजाब में अपनी फिजा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है| 'आप' ने पंजाब की जनता से कई लुभावने वादे किये हैं, जिससे वह पंजाब की सत्ता में आ सके| वहीं, सबसे बड़ी बात है कि 'आप' ने अभीतक यह नहीं बताया है कि पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा...? लेकिन लगता है कि अब आम आदमी पार्टी सीएम फेस को लेकर और देरी नहीं करना चाह रही है| इसीलिए 'आप' मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा कर दी है कि आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के लिए सीएम फेस को कब घोषित किया जाएगा|

जानिए कब?

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी कि अगले सप्ताह पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 'आप' का सीएम फेस घोषित कर दिया जायेगा| बरहाल, केजरीवाल ने इस बीच यह जानकारी नहीं दी कि 'आप' का सीएम चेहरा होगा कौन? फिलहाल, अब देखना यह है कि पंजाब में सीएम का चेहरा कौन होता है? पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ती है। हालांकि, कुछ विशेष नामों को लेकर काफी चर्चा है जिनमें से एक 'आप' सांसद भगवंत मान भी हैं | माना जा रहा है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है|

केजरीवाल ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर दिया बयान...

इधर, केजरीवाल पंजाब के तमाम मुद्दों पर कांग्रेस और अकाली दल को जमकर घेरते नजर आये| केजरीवाल ने कहा कि इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों ने पंजाब को बहुत लूटा है| केजरीवाल ने कहा पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है, मौजूदा चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है। कहीं पंजाब में बेअदबी कांड, कहीं बम ब्लास्ट तो कहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो रही है| ये क्या है? लेकिन ये सि​लसिला अब बंद होगा। क्योंकि जब आप पंजाब की सत्ता में आएगी तो पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार होगा, ये बेअदबी जैसी घटनाएं हो रही हैं ये बंद होगीं| इन घटनाओं में न्याय सुनिक्षित होगा| पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी| चाहे वह पीएम की सुरक्षा हो या कोई और की|

पंजाब चुनाव का पूरा कार्यक्रम  .....

  • कुल विधानसभा सीटें- 117
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 28 जनवरी
  • नामांकन पत्रों की जांच- 29 जनवरी
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख- 31 जनवरी
  • मतदान- 14 फरवरी
  • रिजल्ट- 10 मार्च