One Terrorist Arrested in Delhi

दहलती दिल्ली... इससे पहले पुलिस का एक्शन, AK-47 के साथ पाक आतंकी को दबोचा

One Terrorist Arrested in Delhi

One Terrorist Arrested in Delhi

One Terrorist Arrested in Delhi : कश्मीर में तो आतंकी गतिविधियां देखी ही जा रही हैं लेकिन इसके साथ ही आतंकी अब देश के अन्य हिस्सों में भी दशहत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं| देश की राजधानी दिल्ली में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है| दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है जब त्योहारों का माहौल है, दीपावली आने वाली है| जहां यह सवाल उठता है कि क्या दीपवाली पर दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही थी| खुशियों को मातम बदलने का प्लान था| क्योंकि जिस आतंकी को गिरफ्तार किया गया है उसके पास  AK-47 के साथ कई हथियार बरामद हुए हैं|

खास बात- पाकिस्तान का रहने वाला है..छुपा रहा था पहचान .....

बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किये गए आतंकी की पहचान मोहम्मद असरफ के रूप में हुई है। आतंकी मोहम्मद असरफ को लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने जानकारी दी कि ये पाकिस्तान का रहने वाला है और यहां पहचान बदलकर/छुपाकर रह रहा था| इधर, इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद इससे इसके मंसूबों के बारे में पता किया जा रहा है| पुलिस पता लगा रही है कि क्या यह आतंकी किसी साजिश का हिस्सा है| इसके अलावा क्या इसके साथ और भी साथी है? फिलहाल, आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट है| आतंकी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है|

कश्मीर में पांच सैनिकों की जान ले ली इन आतंकियों ने....

ध्यान रहे कि, बीते सोमवार को कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे| आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए निकले हमारे सैनिकों पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी| जिससे पांच सैनिक बुरी घायल हो गए| जहां इन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनकी जान नहीं बच सकी|