बेहद दुखद: भारतीय सैनिकों पर बरसीं गोलियां, शहादत को सलाम... आतंकियों ये तुमने ठीक नहीं किया

One JCO & 4 Jawans Martyred in Kashmir
One JCO & 4 Jawans Martyred in Kashmir : कश्मीर में आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं| जहां बीते दिनों आतंकियों द्वारा कई हत्याओं को अंजाम दिया जा चुका है| वहीं, कश्मीर से एक बेहद ही दुखद खबर सोमवार को सामने आई| यहां पीर पंजाल रेंज में आतंकियों के होने की सूचना पर जब भारतीय सैनिक एक्शन में आये तो इस दौरान आतंकियों ने भारतीय सैनिकों पर अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी| जिसमें पांच भारतीय सैनिक बुरी तरह से घायल हो गए|
इधर, गोली लगने के बाद पांचों सैनिकों को फटाफट इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया| लेकिन अफसोस कि सैनिकों की जान बचाई नहीं जा सकी| सैनिक शहादत को प्राप्त हो गए| बतादेंकि, अपने नापाक इरादों को लिए घूम रहे आतंकियों पर कश्मीर में लगाम कसी जा रही है, जिससे आतंकी बौखला गए हैं|
सैनिकों की शहादत से पहले दो आतंकी हुए ढेर .....
सैनिकों की शहादत से पहले कश्मीर में ही दो आतंकियों को ढेर किया जा चुका है| इन दो आतंकियों में एक आतंकी तो वो मारा गया है जो हाल ही में हत्याओं में शामिल रहा है| आतंकी की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि आतंकी के आकाओं ने अब कश्मीर में दहशत फैलाने का प्लान तैयार किया हुआ है| लोगों की हत्या इसी उद्देश्य से की जा रही है| लेकिन आतंकी के आकाओं की सफलता में सबसे बड़ी रोड़ा भारतीय फौज है| हमारी भारतीय फौज आतंकियों के हर कदम को कुचल रही है| फ़िलहाल, पांच सैनिकों की शहादत के बाद कश्मीर में बड़े स्तर पर सर्च अभियान जारी है| सैनिकों की शहादत का बदला तो लिया जाएगा|