अब नहीं होगा विस्तार, सभी मंत्री कर रहे बेहतर काम:मनोहर लाल

अब नहीं होगा विस्तार, सभी मंत्री कर रहे बेहतर काम:मनोहर लाल

अब नहीं होगा विस्तार

अब नहीं होगा विस्तार, सभी मंत्री कर रहे बेहतर काम:मनोहर लाल

पहले कार्यकाल में प्रफोर्मेंस के आधार पर बदले थे दो मंत्री

प्रदेश में जल्द होगी बोर्ड व निगम चेयरमैनों की तैनाती

चंडीगढ़। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया है कि उनकी सरकार का यह पहला व अंतिम विस्तार है। अब कोई विस्तार नहीं होगा। मंत्रिमंडल में सभी रिक्त पद पूरे हो चुके हैं।
नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने भविष्य की अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। दरअसल मनोहर सरकार ने अपने पहले मनोहर सरकार ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी प्रफोर्मेंस के आधार पर दो मंत्रियों को बदला था।
आज भी दो मंत्रियों से इस्तीफा लिए जाने की चर्चा जोरों पर थी। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में 2022-23 के वार्षिक बजट के बाद यानी अप्रैल माह में बड़ा बदलाव हो सकता है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में इन संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि हरियाणा में विधायकों की संख्या के आधार पर अब मंत्रियों की संख्या भी पूरी हो चुकी है। यह पहला व अंतिम विस्तार है।
उन्होंने अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सभी मंत्री अच्छा कार्य कर रहे हैं। कोरोना व लॉकडाउन के बावजूद विभागों ने बेहतर रिपोर्ट दी है। ऐसे में किसी भी बदलाव की संभावना नहीं है। हरियाणा में बोर्ड व निगमों के चेयरमैनों की नियुक्तियों में विधायकों को अहमियत दिए जाने के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि इस संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जब चेयरमैन नियुक्त होंगे तो मीडिया को अवश्य बताया जाएगा।