हरियाणा में आज से नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्‍न पर क्‍लब-रेस्‍टोरेंट में लागू होंगे ये प्रतिबंध

हरियाणा में आज से नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्‍न पर क्‍लब-रेस्‍टोरेंट में लागू होंगे ये प्रतिबंध

हरियाणा में आज से नाइट कर्फ्यू

हरियाणा में आज से नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्‍न पर क्‍लब-रेस्‍टोरेंट में लागू होंगे ये प्रतिबंध

चंडीगढ़। हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया। कोरोना और नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बाद हरियाणा सरकार ने बैठक की। बैठक में रात्रि कर्फ्यू का फैसला लिया गया। हरियाणा में कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही भारी पड़ रही है। शुक्रवार को 79 और संक्रमित मिले थे। पानीपत, करनाल, फरीदाबाद, पंचकूला सहित कई जिलों में कोरोना केस बढ़ने लगे। निरंतर बढ़ते मामलों से अलर्ट हुई सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। इस दौरान लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 

आदेश शनिवार से लागू होगा। महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को पांच जनवरी तक बढ़ाया गया है। मुख्य सचिव संजीव कौशल द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक बंद हाल में आयोजित कार्यक्रमों में निर्धारित क्षमता के 50 फीसद या अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकेंगे। खुले में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकतम 300 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई है। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दोनों टीकों का लगा होना जरूरी है। लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण अवकाश के दिन भी जारी रहेगा। 

नाइट कर्फ्यू का फैसला लिए जाने के बाद क्रिसमस पर्व पर इसका असर दिखा। लोगों में जागरूकता देखने को मिली। वहीं पुलिस भी अलर्ट रही और मास्‍क के लिए लोगों को समझाया। कई जगह चर्च में बिना मास्‍क के एंट्री तक नहीं दी गई। इसके अलावा बाजारों में भी मास्‍क को लेकर सख्‍ती की गई। प्रशासन ने भी व्‍यापार संगठन के साथ बैठक करके कोरोना गाइडलाइन सख्‍ती के साथ पालन करने पर चर्चा की। साथ ही फैसला लिया गया कि नव वर्ष के अवसर पर रात्रि में सामूहिक पार्टियां न करें और लोग घरों में नव वर्ष मनाएं।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और अफसरों के साथ बैठक में लंबी चर्चा की। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर पहली जनवरी से सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री के लिए टीकाकरण की दोनों डोज लगे होने का आदेश सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। 

पाबंदियों की घोषणा के बाद टीकाकरण का ग्राफ तीन लाख पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में दो लाख 96 हजार 375 लोगों ने टीकाकरण कराया इनमें 79 हजार 447 ने पहली और दो लाख 16 हजार 928 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इस दौरान 38 हजार 542 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। अभी तक एक करोड़ 93 हजार 72 हजार 737 (94प्रतिशत) पहली और एक करोड़ 29 लाख 44 हजार 157 (63 प्रतिशत) दूसरी डोज लगी हैं।

मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। पाजिटिव पाए जाने लोगों के लिए संपूर्ण जीन सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। 

पिछले एक सप्ताह से कोरोना के मामलों में आया उछाल ङ्क्षचताएं बढ़ा रहा है। शुक्रवार को गुुरुग्राम में सर्वाधिक 48 मरीज मिले जिससे यहां एक्टिव केसों की संख्या 174 पर पहुंच गई है। फरीदाबाद में नौ, कुरुक्षेत्र में पांच, करनाल में चार, हिसार और अंबाला में तीन-तीन, पानीपत व कुरुक्षेत्र में दो-दो तथा सिरसा, यमुनानगर, भिवानी में एक-एक मरीज मिला। प्रदेश में फिलहाल 343 संक्रमित हैं जिनमें 241 होम आइसोलेशन में हैं।