Labor Department freed bonded laborers in Rohtak

रोहतक में श्रम विभाग ने मुक्त कराए बंधुआ मजदूर, देखें कैसे कराया जाता था काम 

Police-Station-Sampla-Rohta

Labor Department freed bonded laborers in Rohtak

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में एक भट्ठे पर कुछ लोगों को बंधुआ बनाकर मजदूरी कराई जा रही थी। 9 लोगों से बंधुआ मजदूरी करा रहे शख्स पर श्रम विभाग ने अपना चाबुक चलाया है। सभी मजदूरों को मुक्त कराते हुए श्रम आयुक्त के निर्देश पर थाना सांपला में भट्ठा मालिक पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में उप श्रम आयुक्त ने केस दर्ज कराने के निर्देश देते हुए बताया है कि सांपला क्षेत्र में भट्ठा चला रहे सजीत ने 9 मजदूरों को बंधुआ बनाकर रखा हुआ था। इनमें 6 पुरुष व 3 महिलाएं थीं। महिलाओं के बच्चे भी थे। मामले की जानकारी होने पर मौके पर निरीक्षण किया गया।

इसके बाद उपमंडल अधिकारी सांपला ने मजदूरों को बंधुआ मजदूर घोषित करते हुए रिलीज सर्टीफिकेट जारी किए। मजदूरों से बंधुआ के तौर पर काम लेने के मामले में भट्ठा मालिक पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहले भी छुड़ाए थे 6 बंधुआ मजदूर

सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी दी है कि आरोपी सजीत के भट्ठे से 5 माह पहले भी 6 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया है। जिले में लोगों से बंधुआ मजदूर के तौर पर काम लेने वाले भट्ठों व अन्य कारखानों पर नजर रखी जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।