LPG Cylinder Price 1st January 2022

नए साल पर LPG सिलेंडर की नई कीमत जानी आपने? यहां देखिये अपनी जेब पर कितना क्या असर

LPG Cylinder Price 1st January 2022

LPG Cylinder Price 1st January 2022

LPG Cylinder Price 1st January 2022 : नया साल- 2022 शुरू हो गया है, वहीं इस नए साल के शुरू होते ही LPG सिलेंडर की कीमत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है| इसलिए आपका अब ये जान लेना जरूरी है कि आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है| लेकिन जरा ठहरिये... घबराइये नहीं|

दरअसल, नए साल पर LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है, बढ़ोत्तरी नंहीं| हालांकि, इस कटौती से वो ग्राहक खुश न हो जो घरेलू हैं| बात ये है कि यह कटौती 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर पर की गई है। 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर पर 100 रुपये से ज्यादा की कटौती का बड़ा फैसला लिया गया है|

बतादें कि, इससे पहले बीते दिसंबर महीने में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमत बढ़ाई गई थी| दिसंबर में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम में 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी| जहां 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली में 2101 रुपये देने होते थे। लेकिन 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1998.5 हो गई हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं  .....

हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Rates) में कोई बदलाव नहीं हुआ है| आखिरी बार अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी|