JEE Advanced 2021 Result
BREAKING

देखें JEE Advanced 2021 का रिजल्ट, टॉप-1 में किसने बनाई जगह?

JEE Advanced 2021 Result

JEE Advanced 2021 Result

JEE Advanced 2021 Result : जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस (JEE Advanced 2021) का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया है और रिजल्ट के घोषित होने के साथ जहां कई परीक्षार्थियों के हाथ मायूसी लगी है तो वहीं कई परीक्षार्थी पास होकर फूले नहीं समा रहे हैं| वहीं, पास होने वालों में टॉपर्स की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है| बतादें कि, इस बार दिल्ली के मृदुल अग्रवाल ने टॉप-1 में अपनी जगह बनाई है| मृदुल ने 360 में से 348 यानी 96.66 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। इसके साथ ही लड़कियों के वर्ग में काव्या चोपड़ा टॉप-1 में शामिल हैं| काव्या चोपड़ा ने 360 में 286 अंक हासिल किए हैं।

कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल?

आपको बता दें कि जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अडवांस 2021 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में कुल 1,41,699 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि जेईई (अडवांस) 2021 में कुल 41,862 उम्मीदवार ही क्वॉलीफाई हुए|

आप अपना रिजल्ट ऐसे कर सकते हैं ....

सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
इसके बाद हाईलाइट किए गए रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना रोल नंबर, नंबर और जन्मतिथि को भरकर सबमिट करना होगा।
अब आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।