बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम:पीयूष गोयल

बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम:पीयूष गोयल

बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम:पीयूष गोयल

बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम:पीयूष गोयल

भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री

कार्बन न्यूट्रल सिटी बनकर विश्व के लिए रोल मॉडल बनेगा चंडीगढ़

चंडीगढ़, 17 दिसंबर।             केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य तथा टैक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है बुद्धिजीवी वर्ग समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। इस वर्ग से जुड़े लोग समाज में होने वाले बदलाव को सहजता से स्वीकार करके लोगों को सही दिशा में साथ चलाने में सक्षम हैं।
पीयूष गोयल बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में पीयूष गोयल आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा सैक्टर-37 स्थित लॉ भवन में आयोजित इंटरैक्चुअल मीट को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मागदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ नौकरी पेशा तथा प्रोफैशनल लोगों का शहर है। नीति आयोग की रैंकिंग में चंडीगढ़ लगातार अग्रणी रहता है।
उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र की सराहना करते हुए कहा कि एयर प्यूरीफायर टावर लगाकर चंडीगढ़ ने उत्तरी भारत में नई शुरूआत की है। पर्यावरण की समस्या से निपटने के लिए कार्बन न्यूट्रल शहर बनाने का संकल्प लिया गया है। यह संकल्प पूरा होने के बाद चंडीगढ़ पूरे विश्व के लिए रोल मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को स्लम फ्री बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। यह होते ही चंडीगढ़ भारत का पहला स्लम फ्री सिटी बनेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब की राजधानी होने के चलते यहां स्र्टाटअप का चलन तेजी से बढ़ा है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा यह संकल्प लेकर चल रही है कि चंडीगढ़़ पूरे विश्व में रोल मॉडल बने। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भाजपा चुनावों में कोई भी घोषणा नहीं करती बल्कि संकल्प लेती है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए कतार के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजना बनाई जाती है।
इस अवसर पर बोलते हुए भारत के एडिशनल सॉलिस्टर जरनल सत्यपाल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वन नेशन-वन राशन जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा डिजीटल इंडिया को मजबूत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।