Inspector Rajeshwari carries an unconscious man on her shoulders

video: इस महिला पुलिसकर्मी की दाद दे रहे लोग, पहले बेहाल शख्स को कंधों पर रखा और फिर नंगे पैर जिंदगी बचाने की जद्दोजहद की

Inspector Rajeshwari carries an unconscious man on her shoulders

Inspector Rajeshwari carries an unconscious man on her shoulders

पुलिस, जिसे कभी-कभी लोग खूब उल्टा-सीधा कहते हुए नजर आते हैं क्योंकि अक्सर पुलिस का अड़ियल रवैया जो देखने को मिलता है लेकिन यही पुलिस कभी-कभी उस रूप में भी नजर आती है| जिसे लोगों को दिल से सलाम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है| दरअसल, कई बार पुलिस का बेहद ही भावविभोर कर देने वाला मानवता से लथपथ मददी चेहरा नजर आता है| जैसे तमिलनाडु के चेन्नई में नजर आया| यहां लगातार भारी बारिश से स्थिति बेहद ज्यादा बिगड़ चुकी है और जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है| जहां इस बीच एक महिला पुलिसकर्मी को एक शख्स की जिंदगी बचाने की कोशिश करते हुए देखा गया| शख्स बेसुध हालत में था, जिसे महिला पुलिसकर्मी ने तत्काल अपने कंधों पर उठाया और नंगे पैर ही उसे इलाज मुहैया कराने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी| महिला पुलिसकर्मी शख्स को अपने कंधों पर रखकर काफी दूर तक ऑटो तक आई और फिर शख्स को ऑटो में लिटाकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया| महिला पुलिसकर्मी का नाम इंस्पेक्टर राजेश्वरी बताया जाता है|

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो -  https://twitter.com/ANI/status/1458725092720930820