यह विधायक भाजपा में शामिल, दिल्ली पहुंच पार्टी मुख्यालय में थामा दामन

Independent MLA Join BJP
Independent MLA Join BJP : राजनीति में नेता अपने राजनीतिक घर अक्सर बदलते रहते हैं यानि इस पार्टी से उस पार्टी में आते-जाते रहते हैं| अब ऐसी खबर उत्तराखंड से सामने आई है| जहां उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं| विधायक राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा| इस दौरान उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे|