हरियाणा के नाम चर्चा घरों की बढ़ाई सुरक्षा

हरियाणा के नाम चर्चा घरों की बढ़ाई सुरक्षा
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड की साजिश रचने वाले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व उसके साथियों को सजा सुनाए जाने से पहले खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। प्रदेश भर के नाम चर्चा घरों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
पंचकूला सैक्टर-23 स्थित नाम चर्चा घरों पर पुलिस व खुफिया विभाग नजर बनाए हुए है। साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। जब उसे दोषी करार दिया गया था, तो उसके बाद पंचकूला में गुरमीत सिंह के समर्थकों ने आगजनी, पत्थरबाजी, तोडफ़ोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था। 27 अगस्त 2017 को राम रहीम पर फैसला आने के बाद भडक़ी हिंसा में 33 लोगों की मौत हो गई थी।
रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में 12 अक्टूबर को आने वाले फैसले को लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। प्रदेश में पुलिस नजर बनाए हुए है। हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट के जज डॉक्टर सुशील कुमार गर्ग 12 अक्टूबर मगलवार को को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह सहित 5 आरोपियों को सजा सुनाएंगे। पंचकूला के एसीपी और सीआईडी की टीम भी सुरक्षा मापदंडों को लेकर कोर्ट की सुरक्षा जांच कर चुकी है। पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में यह फैसला सुनाए जाने के बाद पंचकूला सीबीआई कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।