हरियाणा में अब पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

हरियाणा में अब पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

हरियाणा में अब पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

हरियाणा में अब पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

चंडीगढ़,14 नवंबर।
हरियाणा के सभी पेट्रोल पंप 15 नवंबर को बंद रहेंगे। हरियाणा पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को पूरा करने के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है। जिसके कारण 15 नवंबर को हरियाणा के सभी पेट्रोल पंप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। एसोसिएशन की ओर जारी जानकारी के अनुसार यदि कोई इस हड़ताल का समर्थन नहीं करता है और पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार होगा साथ ही उसे 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी भरना होगा। 
पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का कहना है कि एसीएस खाद्य आपूर्ति एवं एक्साइज टैक्सेशन अधिकारी से मांगों को लेकर आठ नवंबर को मिले थे। सुनवाई नहीं पर सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो 30 नवंबर तक नार्दर्न रीजन और आल इंडिया पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन बड़ा फैसला ले सकती है। 
सिर्फ आपात स्थिति में ही तेल उपलब्ध करवाया जा सकेगा। आल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रधान अनिल कुमार , पप्पू यादव ने बताया 
कि पंजाब ने वेट घटा दिया, जिससे पंजाब में लगभग पौने 3 रुपये सस्ता हो गया। एसोसिएशन ने बताया कि 15 से 16 नवंबर तक उनकी यूनियन की ओर से सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। प्रदेश में लगभग 3700 पंप हैं जो सभी कंपनियों के हैं।
 उन्होंने बताया कि उनके चार मुदे हैं। जिनमें पहले एक्साइज को कम किया जाए, क्योंकि दस और पांच रुपये दाम में कमी की गई है। जबकि वह कंपनी को राशि अदा कर चुके हैं। एक्साइज को रात 12 बजे से लागू 
किया गया, जबकि उनका सुबह के 6 बजे से व्यवस्था रहती है। दीपावली पर दो-तीन दिन की छुट्टियां थी, ऐसे में सभी ने स्टाक कर लिया था। जिसके चलते उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी वेट की 2015 से मांग है उस दौरान हड़ताल की गई थी, जिनमें से प्रशासन ने कुछ मांगे मान ली थी और कुछ का आश्वासन दिया था। अब पंजाब में पेट्रोल के दाम कम कर दिए गए हैं, जिस कारण बार्डर के पंप घाटे में जा रहे हैं। इतना ही नहीं रेवेन्यू भी कम हो गया है। जबकि पांच राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल, यूटी, हरियाणा और पंजाब में बराबर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस समय बायो डीजल ने भी उनकी पीठ तोड़ दी है। उस पर एक्साइज डयूटी और वेट नहीं है। जिसके चलते वह 30 से 32 रुपये तक सस्ता मिल जाता है। इसके चलते उन्होंने सरकार के संज्ञान में लाया गया है। जिला प्रधान रविंद्र ढिल्लो ने बताया कि कमिशन में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि इंवेस्टमेंट काफी बढ़ गई हैं।