Husband kills wife in Haryana Sonepat

हरियाणा: तुम अच्छी बीवी नहीं... कत्ल में धारदार हथियार से वार पे वार करता चला गया शख्स, दिखाई बेहद क्रूरता

Husband kills wife in Haryana Sonepat

Husband kills wife in Haryana Sonepat

आजकल रिश्तों में ही कत्ल हो रहा है वो भी बेहद बेरहमी से...क्रूरता के साथ| मामला हरियाणा के सोनीपत जिले से सामने आया है| जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को बेहद ही क्रूरता के साथ मार डाला| बताया जाता है कि, शख्स ने बिना रहम खाये पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ अनगिनत वार किये| मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी का कत्ल कर आरोपी पति फरार हो गया है| गिरफ्तारी नहीं हो सकी है| इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है|

अवैध संबंध का मामला.....

घटना सोनीपत जिले के तारानगर इलाके की बताई जाती है| आरोपी पति का नाम शत्रुघ्न बताया जाता है और उसकी मृतक पत्नी का नाम पूनम| जानकारी के अनुसार, शत्रुघ्न को पत्नी पूनम पर शक रहता था कि उसका बाहर अवैध संबंध है| शत्रुघ्न मानने लगा था कि उसकी पत्नी पूनम का चरित्र बिगड़ चुका है और उसे वह धोखा दे रही है| जिसके कारण कई बार शत्रुघ्न ने घर में विवाद खड़ा किया और एक समय में इस शक ने शत्रुघ्न को कातिल बना दिया| शत्रुघ्न ने गुस्से में पूनम पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और उसपर वार पे वार करता चला गया और आखिर में पूनम मौत की नींद सो गई|