हरियाणा सरकार ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के लिए यह लिया फ़ेसला

चंडीगढ़, 25 अक्तूबर। हरियाणा सरकार ने पिछले साल 26 नवंबर को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया है।
सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा तथा ट्रेड यूनियनों के आह्वïन पर राज्य के कुछ विभागों/बोर्डों/निगमों आदि में कर्मचारियों द्वारा गत वर्ष 26 नवंबर 2020 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई थी। 
इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त, उपायुक्त तथा विभागों/बोर्डों/निगमों के मुख्य प्रशासक व प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि गत 26 नवंबर को हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश माना जाए तथा अनुबंधित कर्मचारियों का ईओएल पास की जाए।