Haryana Ellenabad By-election Result

हरियाणा उपचुनाव-2021 परिणाम: ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर इस पार्टी का दबदबा, देखें पूरी रिपोर्ट

Haryana Ellenabad By-election Result

Haryana Ellenabad By-election Result

Haryana Ellenabad By-election Result  : 30 अक्टूबर को देश में तीन लोकसभा तथा 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटिंग की गई थी| वहीं, अब 2 नवंबर को इन सीटों पर उपचुनाव का परिणाम घोषित हो रहा है| बात अगर हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट की करें तो अबतक वोटिंग की गिनती में इनेलो पार्टी आगे चल रही है| इनेलो पार्टी ने भारी बढ़त बनाई हुई है| यानि इनेलो पहले नंबर पर है और बीजेपी दूसरे नंबर पर| जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर चल रही है| नीचे ग्राफ से समझें अबतक की वोटिंग -

 

तीन लोकसभा तथा 29 विधानसभा सीटें कौन-कौन सी? ....

जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश में खंडवा सीट शामिल है। वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो इनमें असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है|