चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम ने किया चुनावी जनसभाओं को संबोधित

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम ने किया चुनावी जनसभाओं को संबोधित

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम ने किया चुनावी जनसभाओं को संबोधित

चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम ने किया चुनावी जनसभाओं को संबोधित

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान चंडीगढ़ में राजनीति के मायनों को बदला है। यहां अब केवल विकास की बात होती है।
खट्टर रविवार को वार्ड नंबर 27 से पार्टी प्रत्याशी रविंदर रावत के समर्थन में सैक्टर-39 में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले खट्टर ने वार्ड नंबर चार से पार्टी प्रत्याशी सविता गुप्ता, वार्ड नंबर पांच से पार्टी प्रत्याशी नितिका गुप्ता तथा वार्ड नंबर छह से भाजपा प्रत्याशी सरबजीत कौर के समर्थन में मनीमाजरा स्थित राणा हवेली में, वार्ड नंब 16 से पार्टी प्रत्याशी उषा के समर्थन में सैक्टर-25 में जनसभा को संबोधित किया। 
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक समय ऐसा था जब चंडीगढ़ और यहां की निगम को केवल घोटालों के लिए ही याद किया जाता था लेकिन जब से केंद्र व चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से यहां सिर्फ विकास की बात हो रही है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति दी है। इस गति को बरकरार रखने के लिए चंडीगढ़ वासी एक बार फिर से भाजपा को चुनने के लिए तैयार हैं।
खट्टर ने कहा कि यह चुनाव भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगा। चुनावों की घोषणा होते ही विरोधियों में खलबली मची हुई है। कई निर्दलीय तो भाजपा का दामन थाम चुके हैं लेकिन चुनाव आते-आते कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी भाजपा के समर्थन में चुनाव मैदान से हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ती है उतनी ही गंभीरता के साथ विकास योजनाओं को बनाकर धरातल पर भी लागू करती है। खट्टर ने केंद्र की उज्जवला योजना, आयुषमान भारत योजना समेत कई अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चंडीगढ़ वासियों को केंद्र की सभी योजनाओं को लाभ मिला है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पार्टी नेता प्रेम कौशिक, स्वर्ण कुमार, वरिंदर टमटा, आजाद कुमार पंकज समेत कई गणमान्य मौजूद थे।