Haryana Bhiwani Landslide Incident

OMG: अब हरियाणा में बड़ा हादसा, टूटा पहाड़... इन तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

Haryana Bhiwani Landslide Incident

Haryana Bhiwani Landslide Incident

नए साल के पहले ही दिन जहां पहले माता वैष्णो देवी धाम में मची भगदड़ से 12 लोगों के मरने की बुरी खबर सामने आई तो वहीं अब हरियाणा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है| यहां भिवानी जिले स्थित दादम खनन क्षेत्र में भीषण भूस्खलन हुआ है और चट्टाननुमा पहाड़ दरककर टुकड़ों में बंट गए हैं| बताया जाता कि इस हादसे में कई वाहन मलबे में दब गए हैं| इसके साथ ही कई लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है| फिलहाल, इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम मच गया है| स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है|

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल मौके पर पहुंचे  ....

इधर, भूस्खलन जैसे हादसे के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मौके पर पहुंचकर पूरा जायजा लिया है| जे.पी. दलाल ने बताया, "कुछ लोगों की जान गई है, लेकिन हादसे में नुक्सान के बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है| कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है| दबे हुए लोगों को जल्द निकालने की कोशिश की जा रही है|

सीएम मनोहर लाल ने दुःख जताया ....

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस हादसे पर दुख जताया| मनोहर लाल ने कहा कि भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं|