हरनाज पर भारत को नाज, कभी मिस चंडीगढ़ आज मिस यूनिवर्स... 21 साल बाद 21 साल की उम्र में कर दिया कमाल

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 : आज हरनाज पर भारत को नाज है| दरअसल, हम बात कर रहे हैं हरनाज संधू की, जिन्होंने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया है और भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है| बतादें कि, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन इजराइल में किया गया और यह 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता थी| जहां इसमें 70th Miss Universe 2021 को चुना जाना था| बताया जाता है कि इस 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 70 से ज्यादा देशों की महिलाओं द्वारा भाग लिया गया था| लेकिन भारत से हरनाज संधू सभी पर भारी पड़ीं| हरनाज ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अन्य सभी देशों की महिलाओं को पछाड़ दिया और बन गईं मिस यूनिवर्स 2021|
बतादें कि, 21 साल बाद 21 साल की उम्र में हरनाज संधू ने यह कमाल किया है| हरनाज संधू से पहले भारत में मिस यूनिवर्स का ताज सुष्मिता सेन और लारा दत्ता लाईं थीं| साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था और देश का नाम ऊंचा किया था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज जीता था| लेकिन अब यह खिताब भारत की हरनाज संधू के पास भी है| मिस यूनिवर्स का खिताब अपन नाम करने वालीं हरनाज संधू भारत की तीसरी महिला बन गईं हैं|
पहले भी जीते कई खिताब .....
ऐसा नहीं है, हरनाज संधू ने पहली बार यह कोई खिताब जीता हो, हां ये जरूर है कि ये खिताब काफी बड़ा है| आपको बतादें कि, मिस यूनिवर्स 2021 बनने से पहले हरनाज संधू मिस चंडीगढ़ 2017 रह चुकी हैं, इसके अलावा हरनाज ने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया है| हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में भी हिस्सा लिया था और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। इसके साथ ही हरनाज मिस इंडिया पंजाब 2019 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं| वहीं, इसी साल हाल ही में हरनाज ने 'मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' का खिताब अपने नाम किया था|
एक्टर/मॉडल हैं हरनाज संधू....
हरनाज संधू वैसे जन्मी तो पंजाब के फिरोजपुर जिले में हैं लेकिन उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ से हुई है| हरनाज ने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। इसके अलावा हरनाज ने चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन की| पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की हरनाज छात्रा हैं| बताया जाता है, हरनाज संधू ने जब एक्टिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करना शुरू किया तो उन्होंने इस दौरान पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई| हरनाज ने पढ़ाई को भी जारी रखा|
नेचर लवर हैं हरनाज .....
हरनाज बेहद सुन्दर तो है हीं साथ उनके बारे में बताया जाता है कि वह नेचर लवर हैं| इसके आलावा उन्हें घुड़सवारी, तैराकी,और घूमने का बेहद शौक है। जब वे फ्री होती हैं तो इन्हीं शौक को पूरा करती हैं। Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 ....