गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में देश-विदेश के लोग कर सकेंगे शिरकत

गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में देश-विदेश के लोग कर सकेंगे शिरकत

गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में देश-विदेश के लोग कर सकेंगे शिरकत

गीता महोत्सव की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में देश-विदेश के लोग कर सकेंगे शिरकत

चंडीगढ़,13 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 की ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश विदेश के लोग शिरकत कर सकेंगे। इस बार आनलाइन प्रतियोगिता 21 नवंबर से शुरु होकर 8 दिसंबर 2021 तक चलेंगी। इस वर्ष आनलाइन प्रतियोगिता को पवित्र ग्रंथ गीता और आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जोड़ा जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के नोडल अधिकारी आईएएस अधिकारी विजय दहिया के आदेशानुसार प्रशासन ने आनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी हैं। इस प्रतियोगिता के आयोजन की कमान एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी गई है। 
गीता महोत्सव के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का सफल बनाने व अधिक से अधिक लोगों को साथ जोडऩे के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार ने एक कमेटी का गठन किया है।  इस कमेटी के द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता व आजादी के समय वीर सैनिकों द्वारा गीता के उपदेशों का मनन करने से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाएगा। यह कमेटी रोजाना के लिए प्रश्न तैयार करेगी। इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को ईनाम राशि के साथ साथ प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 को लेकर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए 48 कोस कुरुक्षेत्र, इंटरनेशनल गीता महोत्सव व कुरुक्षेत्र.जीओवी.इन पर लिंक डाला जाएगा। इसके लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कुरुक्षेत्र की डिजिटल मीडिया साइट्स पर लिंक को डाला जाएगा। इसके साथ कुरुक्षेत्र की ऐप पर लिंक को देखा जा सकेगा।