GST did not increase on textile

बच गए! नए साल पर लग जाता बड़ा झटका, देखिये GST काउंसिल की 46वीं बैठक में क्या अहम फैसला लिया गया?

GST did not increase on textile

GST did not increase on textile

GST News : नए साल की शुरुवात में ही आपको एक बड़ा झटका लग सकता था| कपड़ों को खरीदने में आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ती| खैर अभी आप बच गए हैं| दरअसल, शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की 46वीं बैठक सम्पन्न हुई और इस बैठक में फिलहाल के लिए टेक्सटाइल पर GST में बढ़ोत्तरी को टाल दिया गया| टेक्सटाइल पर जीएसटी 5 परसेंट से बढ़ाकर 12% करने की तैयारी थी| 

बतादें कि, नए साल की शुरुवात से ही टेक्सटाइल पर GST में की गई बढ़ोत्तरी लागू हो जाती| अब अगर टेक्सटाइल पर GST में बढ़ोत्तरी होती तो इससे फिर कपड़े महंगे हो जाते और आम लोगों को इस रोजमर्रा की जरुरत के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होते|