जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग यूएस हुईं रवाना

जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग यूएस हुईं रवाना

जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश

जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग यूएस हुईं रवाना

टोक्यो। अपना शाही दर्जा त्यागकर एक साधारण व्यक्तिसे शादी करने वाली जापान की राजकुमारी अपने पति के साथ अमेरिका के न्यूयार्क पहुंच गई हैं। नवविवाहित जोड़े को देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व राजकुमारी माको कोमुरो और उनके पति केई कोमुरो टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर कैमरों के फ्लैश के बीच विमान में सवार हुए। जापान के प्रमुख समाचार चैनलों ने इसका सीधा प्रसारण किया।

केई कोमुरो 'फोर्दम यूनिवर्सिटी ला स्कूल' से स्नातक हैं और वह न्यूयार्क की एक ला फर्म में नौकरी करते हैं। हालांकि उन्हें बार की परीक्षा अभी उत्तीर्ण करनी है और इसी को आधार बनाकर स्थानीय मीडिया ने उनपर हमला किया था।उन्होंने पिछले महीने टोक्यो में शादी का पंजीकरण कराने के बाद कहा था, मैं अपनी जिंदगी उस व्यक्ति के साथ गुजारना चाहता हूं, जिससे मैं प्यार करता हूं।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या केई कोमुरो इतना पैसा कमा पाएंगे कि दंपति न्यूयार्क के मैनहट्टन में रहने का खर्च उठा सकेगा और क्या पूर्व राजकुमारी अपने पति का आर्थिक रूप से समर्थन करेंगी। शाही परिवार के पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है, लेकिन यह राष्ट्र के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। परिवार औपचारिक कार्यक्रमों में भाग लेता है और आपदा क्षेत्रों का दौरा करता है।

बता दें कि जापान कई मायनों में आधुनिक है, लेकिन पारिवारिक संबंधों व महिलाओं को लेकर उसके मूल्य कुछ हद तक पुरातनवादी हैं। यह कोई पहला मामला नहीं जब किसी राजकुमारी को राजभवन छोड़ना पड़ा है। इससे पहले भी जापान मे कई राजकुमारियों को राजभवन छोड़ना पड़ा है। माको सम्राट नरूहितो की भतीजी हैं। नरूहितो ने भी आम महिला मसाको से शादी की थी।