Ashok Tanwar News

अशोक तंवर अब इस पार्टी में शामिल... Haryana से Congress के पूर्व सांसद पर पढ़िए यह खबर

Former Congress MP Ashok Tanwar will join TMC

Ashok Tanwar News

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सिरसा सीट से सांसद रह चुके अशोक तंवर ने अब तृणमूल कांग्रेस में जाने का फैसला ले लिया है| हालांकि, अशोक तंवर अभीतक तृणमूल कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन ANI ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि राहुल गांधी के करीबी रहे अशोक तंवर अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे| इसके साथ ही कांग्रेस नेता कीर्ति आज़ाद के भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की खबर है| बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व सांसद अशोक तंवर और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद दिल्ली में टीएमसी में शामिल होंगे|

अशोक तंवर का राजनीतिक सफर ......

हरियाणा में जन्मे अशोक तंवर ने कम समय में हरियाणा की राजनीति में काफी बड़ा सफर तय किया है| तंवर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, सिरसा से सांसद (2009 - 2014) और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रहे हैं| इसके साथ ही वह भारतीय युवा कांग्रेस और NSUI के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तंवर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।