Fire breaks out at Chandigarh Police employee house

चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिम के घर पर आग का भीषण तांडव, चारो तरफ खाक ही खाक, दमकल विभाग पर बड़ा आरोप

Fire breaks out at Chandigarh Police employee house

Fire breaks out at Chandigarh Police employee house

आग की घटना कब घट जाए, कुछ पता नहीं होता है| कई जगहों से आयेदिन आग की घटनायें सामने आती हैं और इन घटनाओं में काफी नुकसान होता हुआ दिखता है| वहीं, चंडीगढ़ से भी कई बार आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां ऐसी एक और घटना अब फिर से सामने आई है| बताया जाता है कि इस बार आग का तांडव चंडीगढ़ पुलिस मुलाजिम के घर पर दिखा| सैक्टर 26 पुलिस लाईन के मकान नंबर 154 में रहने वाले चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हवा सिंह के घर पर अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते कुछ देर में चारो तरफ खाक ही खाक का मंजर फैला दिया| हवा सिंह के अनुसार,  दोपहर करीब 2 बजे के पास उनके घर में आग लगी| 

घर के लोग सुरक्षित लेकिन जल गया बहुत सारा सामान ...

हवा सिंह ने बताया कि, घर में लगी आग इतनी ज्यादा तेज हो रखी थी कि उसके बीच से सामान निकालने का मौका नहीं मिल सका| हालांकि, उन्होंने जैसे तैसे गैस सिलेंडर बाहर निकाल लिया था| मगर अन्य काफी सामान आग की भेंट चढ़ गया| गनीमत यह रही कि, आग की घटना में घर के लोग सुरक्षित हैं|

हवा सिंह का दमकल विभाग पर आरोप  ....

इधर, हवा सिंह ने दमकल विभाग पर बड़ा आरोप लगाया है| हवा सिंह ने बताया कि जब आग लगी तो तत्काल रूप से दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया था लेकिन दमकल की गाड़ी करीब 45 मिनट बाद बाद पहुंची| तबतक उनके घर में बेकाबू आग अपना खेल खेल चुकी थी| हवा सिंह का कहना है कि अगर दमकल की गाड़ी समय से आ जाती तो बहुत सारा सामान जलने से बच जाता| फिलहाल, आग कैसे लगी, इस बात का पता नहीं चल पाया है|