पानीपत में फैक्ट्री की छत गिरीं चार मज़दूर दबे

पानीपत में फैक्ट्री की छत गिरीं चार मज़दूर दबे

पानीपत में फैक्ट्री की छत गिरीं चार मज़दूर दबे

पानीपत में फैक्ट्री की छत गिरीं चार मज़दूर दबे

पानीपत(मदन बरेजा)
पानीपत के काबड़ी रोड पर कुलदीप नगर में निर्माणाधीन फेक्ट्री की छत गिरने से चार मजदूर दबे...चारो घायलों को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया...कुलदीप नगर में स्थित फेक्ट्री का निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ निर्माण में लगे और रंग रोगन कर रहे अन्य मजदूरों को भी चोटे आई है फिलहाल किसी प्रशासनिक अधिकारी और मालिक इस घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए सामने नहीं आया और ना ही पीड़ितों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत की गई है।

               पानीपत के कुलदीप नगर में आज निर्माणाधीन फैक्ट्री का सैड भरभरा कर गिर गया। लगभग 80 फुट लंबे इस सैड के गिरने से 4 लोगों के घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया है। वही शैड के नीचे दो मजदूरों की नई बाइक भी खड़ी हुई थी जो कि शैड के नीचे ही दब गई।

     प्रत्यक्षदर्शी विजय ने बताया कि साथ वाले शैड में काम कर रहे थे कि अचानक से शैड गिर गया। विजय ने बताया कि 4 दिन पहले इस शैड के नीचे रोलर भी चलाया गया था । उन्होंने कहा कि  दो नई बाइक भी शैड के नीचे दब गई है। विजय ने बताया कुछ मजदूर शैड के ऊपर व कुछ शैड के नीचे  काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जो शैड के नीचे काम कर रहे थे उन्हें ज्यादा चोट आई है । मजदूर ने बताया कि सभी का इलाज सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है।अचानक से शैड गिरने के कारणों का हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन 80 फुट लंबे शैड के नीचे एक भी पिल्लर ना होना और ताजी बनी दीवारों पर भारी और लंबे चौड़े शैड का निर्माण इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक फेक्ट्री में लगभग 6 महीने से काम चल रहा था हालांकि अभी यह कंप्लीट नहीं हुआ, काम अभी चल ही रहा था और निर्माण के लिए किसी तरह की कोई सरकारी मंजूरी नहीं ली गई थी और ना ही निर्माण में लगे मजदूरों की सेफ्टी के लिए किसी तरह की कोई सुरक्षा के उपकरणों का प्रयोग किया गया था जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ।

           बरहाल सभी घायलों को पानीपत के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। वही पुलिस भी सारे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी मजदूर की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।