Aaj Ka Panchang 12 February 2025 : आज माघ पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 12 February 2025
Aaj Ka Panchang 12 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 12 फरवरी 2025 माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति और रविदास जयंती है.
एक दिन में तीन पर्व होना महासंयोग से कम नहीं माना जाता है. कुंभ संक्रांति होने से आज सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में सूर्योदय से पूर्व तीर्थ जल से स्नान के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दें और बंदर या गाय को भोजन कराएं. मान्यता है इससे ग्रहों के अशुभ दोष समाप्त होते हैं. कार्यों में आ रही बाधाओं का नाश होता है.
इस दिन घी का दान सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इसके अलावा संतरा फल गरीब बच्चों में बांटने चाहिए. सुबह सूर्य कवच, सूर्य चालीसा, या सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें, वहीं शाम को तुलसी में घी का दीपक लगाकर विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें. इस दिन तुलसी में लाल कलावा अर्पित करना चाहिए. मान्यता है इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है. धन आवक शुरू हो जाती है.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 12 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).
आज का पंचांग, 12 फरवरी 2025 (Panchang 12 February 2025)
तिथि | पूर्णिमा (11 फरवरी 2025, शाम 6.55 - 12 फरवरी 2025 रात 07.22) |
पक्ष | शुक्ल |
वार | बुधवार |
नक्षत्र | अश्लेषा |
योग | सौभाग्य, |
राहुकाल | दोपहर 12.35 - दोपहर 1.59 |
सूर्योदय | सुबह 7.08 - शाम 6.03 |
चंद्रोदय | शाम 5.59 - चंद्रास्त नहीं |
दिशा शूल | उत्तर |
चंद्र राशि | कर्क |
सूर्य राशि | मकर |
शुभ मुहूर्त, 12 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 12 February 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.29 - सुबह 06.18 |
अभिजित मुहूर्त | कोई नहीं |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 05.28 - शाम 05.55 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 01.59 - दोपहर 02.44 |
अमृत काल मुहूर्त | शाम 5.55 - रात 7.35 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.07 - प्रात: 1.00, 13 फरवरी |
12 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड - सुबह 8.25 - सुबह 9.49
- आडल योग - सुबह 7.02 - सुबह 7.35
- गुलिक काल - सुबह 11.12 - दोपहर 12.36 - दोपहर 1.59
- भद्रा काल - सुबह 7.02 - सुबह 7.05