Aaj Ka Panchang, 13 October 2024 : आज पापाकुंशा एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 13 October 2024

Aaj Ka Panchang 13 October 2024

13 October 2024 Ka Panchang: 13 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि रविवार सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज देर 13 अक्टूबर को 2 बजकर 52 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। रविवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से पंचक प्रारंभ हो जाएंगे। इसके अलावा  13 अक्टूबर को सुबह 6 बजे शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- 13 अक्टूबर 2024 को  सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी
  • धनिष्ठा नक्षत्र- 13 अक्टूबर 2024 को देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक 
  • पंचक प्रारंभ- 13 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से
  • शुक्र गोचर-   13 अक्टूबर को सुबह 6 बजे शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:27 से शाम 05:54 तक
  • मुंबई- शाम 04:49 से शाम 06:17 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:27 से शाम 05:54 तक
  • लखनऊ- शाम 04:13 से शाम 05:40 तक
  • भोपाल- शाम 04:29 से शाम 05:56 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:13 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:48 से शाम 06:16 तक
  • चेन्नई- शाम 04:22 से शाम 05:51 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:20 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:53 pm