Aaj Ka Panchang 03 October 2024: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन, शैलपुत्री पूजा, गुरुवार व्रत भी साथ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 03 October 2024

Aaj Ka Panchang 03 October 2024

03 October2024 Ka Panchang: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

03 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 03 अक्टूबर 2024 को देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी
  • इन्द्र योग- 03 अक्टूबर को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र- 03 अक्टूबर को दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।
  • शारदीय नवरात्रि 2024- 03 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दिन घट स्थापना के साथ ही माता शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:39 से दोपहर बाद 03:07 तक
  • मुंबई- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:26 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:40 से दोपहर बाद 03:08 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:24 से दोपहर 02:53 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:38 से दोपहर बाद 03:07 तक
  • कोलकाता- दोपहर 12:54 से दोपहर 02:24 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:26 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:28 से दोपहर बाद 02:58 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:15 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:04 pm

यह भी पढ़ें:

सौभाग्य की देवी मां शैलपुत्री की उपासना का दिन प्रथम नवरात्र

Aaj Ka Panchang 02 October 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर ब्रह्म योग समेत बने रहे हैं ये संयोग, पढ़ें दैनिक पंचांग

नवरात्र में घट स्थापना से दूर होता है वास्तु दोष, देखें क्या है खास