Dhanteras 2021 Shubh Muhurat

Dhanteras 2021: इस धनतेरस में बना तीन गुना फल देने वाला योग, खत्म होने से पहले जल्दी जान लें

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat

Dhanteras 2021 Shubh Muhurat

धनतेरस के साथ ही दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार शुरू हो जाता है| धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी फिर दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जा रहा है| वहीं, धनतेरस के त्योहार को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं|

कहते हैं कि धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ होता है और इससे घर में बरकत बढ़ती है| इस दिन अगर ज्यादा कुछ न खरीद पाएं तो झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए| इसके साथ ही धनतेरस पर कुछ भी खरीददारी अगर शुभ मुहूर्त में हो तो वह विशेष फलदायी होती है| इसके साथ ही धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का भी विधान है| माना जाता है कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा मुहूर्त के अनुसार करने से मां लक्ष्मी और कुबेर कि कृपा सदैव बरसती रहती है|

कुछ ऐसा करें... बरसेगी मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा ....

इस बार धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है| कहते हैं कि त्रिपुष्कर योग में जो भी कार्य किए जाते हैं, उसका तिगुना फल मिलता है| त्रिपुष्कर योग सोना-चांदी खरीदने के अलावा निवेश के लिए अच्छा बताया गया है| ध्यान रहे कि इस योग में कोई भी बुरा काम न हो|

ये रहे सारे शुभ मुहूर्त  ....

  • विजय मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक
  • लाभ लग्न- सुबह 10.41 से दोपहर के 12.04 बजे तक
  • प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 35 मिनट से 8 बजकर 14  मिनट तक
  • वृषभ काल- शाम 6 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक
  • त्रिपुष्कर योग-  सुबह 11 बजकर 31 मिनट तक।
  • धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 6 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक