Delhi 22 year girl murder

आशिक बन बैठा कातिल: 22 साल की लड़की को चाकू गोदकर मार डाला, पढ़ें पूरी कहानी

Delhi 22 year girl murder

Delhi 22 year girl murder

देश की राजधानी दिल्ली से अपराध की खबरें आयेदिन सामने आती रहती हैं| जहां मंगलवार को ऐसी ही एक खबर फिर से सामने आई| दिल्ली में एक 22 साल की लड़की की हत्या कर दी गई| जानकारी के अनुसार, द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में इस हत्या को अंजाम दिया गया| लड़की की लाश खून से लथपथ यहां पड़ी हुई थी| जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया|

आशिक की करतूत.....

माना जा रहा है कि, लड़की की हत्या के पीछे प्यार का मामला है| लड़की के आशिक ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया है| पुलिस को शुरुवाती जांच में पता चला लड़की की एक लड़के से गहरी दोस्ती थी जो कि हाल ही में किसी बात पर टूट गई थी| दोनों का मिलना-जुलना नहीं हो रहा था| इधर, दूसरी तरफ इस सबके के चलते लड़के की नाराजगी बढ़ती जा रही थी| जहां उसने कुछ दोस्तों के जरिये लड़की को अपने पास बुलाया और इस दौरान सिरफिरे ने लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी| फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तह तक जाकर जांच कर रही है| लड़की की हत्या वाली वारदात की जगह को खंगाला जा रहा है| सीसीटीवी फुटेज चेक हो रही है|

आजकल प्रेम जाल में हो रहे कई मर्डर .....

आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां प्रेमी प्रेमिका की हत्या करता दिख रहा है तो कहें प्रेमिका प्रेमी की| इसके साथ ही शादीशुदा महिलाएं भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या को अंजाम दे रही हैं| वाकई, यह सब बेहद शर्मनाक है|