चंडीगढ़ का मामला: पति-पत्नी की लाश मिली, घर में ही इस हालत में पड़े थे दोनों... पुलिस पहुंची और ...

Dead body of husband and wife found at home in Chandigarh
Chandigarh Today News : चंडीगढ़ में जहां पहले भी अलग-अलग जगहों से अलग-अलग स्थिति में लाशें मिलीं हैं तो वहीं एक और ऐसा ही मामला शहर से सामने आया है| शहर में बीते बुधवार को अब एक पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालात में मिली है| थाना-11 क्षेत्र में संदिग्ध हालात में पति-पत्नी की लाश को उनके ही घर से बरामद किया गया है| सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी की लाश को सेक्टर 16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है| पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। तबतक पुलिस मामले में आगे की बनती कार्रवाई कर रही है|
जमीन पर पड़ी थी पति-पत्नी की लाश....
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी की पहचान खुड्डा अली शेर निवासी गुरजिंदर सिंह और भूपिंदर के तौर पर बताई जाती है| बताते हैं कि, इन दोनों पति-पत्नी की मौत का खुलासा तब हुआ जब इनके एक जानकार ने इनसे कई बार सम्पर्क किया और इनसे सम्पर्क न हो सका| जिसके बाद जब वह जानकार इन पति-पत्नी के घर पहुंचा तो दोनों को जमीन पर बेसुध हालत में पाया| जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई| मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पति-पत्नी को सेक्टर 16 के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम आज हो सकता है .....
जानकारी के अनुसार, अबतक मृत पति-पत्नी का पोस्टमार्टम हुआ नहीं है| बताया जा रहा है कि आज दोनों का पोस्टमार्टम कर इनकी लाश को इनके परिजनों को सौंप दी जाएगी| वहीं, पोस्टमार्टम के साथ यह साफ हो जाएगा कि इनकी मौत कैसे हुई है?
REPORT - RANJEET SHAMMI