दैनिक राशिफल, 08-जनवरी

Rashi

मेष
Daily Horoscope, 08-January: इस राशि के विवाहित जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष 
परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन 
आज आपके सरकार से संबंधित अटके हुए काम बन जाएंगे। उन संस्थानों से आपके काम को प्राथमिकता मिलेगी जहां अब तक आपके काम पर ध्यान नहीं दिया जाता था। 
भाग्यशाली संख्या : 2


कर्क 
आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 4


सिंह 
 भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 7

कन्या
आज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी, लेकिन हर हाल में आपको शांत ही रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद करने का प्रयास करना चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 3

तुला 
अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 1

वृश्चिक 
नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। आज के दिन आराम करना बहुत अहम है। मन वैचारिक स्तर पर बाधित रह सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 9

धनु 
आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है, लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें।
भाग्यशाली संख्या : 5

मकर
किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 8

कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन 
 शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। आपको धैर्य रखना होगा और स्थिति अपने आप सुधरेगी। 
भाग्यशाली संख्या : 5