दैनिक राशिफल -24 Dec

Rashi

मेष
Daily Horoscope -24 Dec: बेकार का तनाव और चिंताएँ ज़िंदगी का रस निचोड़कर आपको पूरी तरह चूस सकती हैं। भलाई इसी में है कि इन आदतों को छोड़ दें, नहीं तो इनसे केवल आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी ही होगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष 
आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 3

मिथुन 
आज पढ़ाई लिखाई में तरक्की होगी। आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपके करियर को बेहतर बनाने में फायदेमंद साबित होगी।
भाग्यशाली संख्या : 9

कर्क 
अचानक यात्रा करना थकावट भरा साबित होगा। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग़ से सुलझाने की कोशिश करें।
भाग्यशाली संख्या : 7

सिंह 
आज किसी काम को पूरा करने में ज्यादा समय लग सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। ज्यादा भागदौड़ से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 8

कन्या
योग और अध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। आज आप नई योजना बनाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 9


तुला 
इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। ख़र्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।
भाग्यशाली संख्या : 6


वृश्चिक 
आपको काम से जुड़ी परेशानियां से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का सुनहरा मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 5


धनु 
आज आपकी बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लडऩे में सहायता करेंगी। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें।
भाग्यशाली संख्या : 1

मकर 
आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा।
भाग्यशाली संख्या : 2

कुंभ 
अगर आप नौकरी में ट्रांसफर के लिये कई दिनों से परेशान हैं, तो आज आपकी परेशानी खत्म हो सकती है। परिवार में खुशी बनी रहेगी।
भाग्यशाली संख्या : 6

मीन 
आज सामाजिक स्तर पर वृद्धि होगी। रुपए-पैसे के मामले में अच्छी स्थिति रहेगी। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 5