DGP big statement on girls doing love marriage without parent consent

प्यार-मोहब्बत में पड़ने वालीं लड़कियों को यहां के DGP की बड़ी नसीहत, हत्या से लेके सेक्स रैकेट तक क्या-क्या जिक्र.... देखिये

DGP big statement on girls doing love marriage without parent consent

DGP big statement on girls doing love marriage without parent consent

आजकल के जमाने में लड़का हो या लड़की इनमें प्यार-मोहब्बत की हवा ज्यादा चल रही है और बाद में इनमें से कइयों की शादी तो हो पाती है पर कइयों को धोखा मिलता है| उनकी जिंदगी खराब हो जाती है| कई मामले तो ऐसे भी आते हैं कि प्यार-मोहब्बत वाली शादी होने के बाद भी जिंदगी सकूं की नहीं बीतती और अंजाम खराब सा नजर आता है| खैर इस कड़ी में इस वक्त बिहार के DGP का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है| सोशल मीडिया पर DGP का यह वीडियो इधर से उधर खूब शेयर किया जा रहा है| बिहार के DGP एसके सिंघल सार्वजनिक मच से लड़कियों को बड़ी नसीहत देते नजर आ रहे हैं|

वीडियो में क्या बोल रहे बिहार DGP?

बिहार के DGP एसके सिंघल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लड़कियों को मां-बाप और परीवार की मर्जी के बिना शादी नहीं करनी चाहिए| ऐसा करने से बेहद दुखद परिणाम सामने आते हैं| दरअसल, DGP एसके सिंघल ने कहा- आजकल एक बड़ी समस्या सामने आ रही है| देखा जा रहा है कि आजकल बेटियां मां-बाप की मर्जी के बिना शादी कर लेती हैं, घर से भाग जाती हैं| DGP ने कहा कि फिर बाद में इसके इतने दुखद परिणाम निकलते हैं कि कइयों की तो हत्या हो जाती है और कई बेटियों को देह व्यापार (सेक्स रैकेट) में धकेल दिया जाता है| फिर इन बेटियों का कोई ठिकाना नहीं रहता.. अब कहां जाएंगी क्या कर पाएंगी कुछ पता नहीं होता| वहीं, बेटियों के इस अंजाम का सबसे ज्यादा दुःख परीवार खासकर मां-बाप को उठाना पड़ता है|

मां-बाप से भी किया ये अनुरोध ....

इधर, बिहार के DGP एसके सिंघल ने मां-बाप से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों से लगातार बातचीत करें और उनकों अच्छे से अच्छे संस्कार दें| उनकी भावनाओं को समझें| परीवार को भावनाओं की मजबूती के साथ खड़ा करें| बतादें कि, DGP एस के सिंघल यह बात सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी लागू कर रहे थे| DGP एसके सिंघल ने कहा कि लड़के भी मेरी इस बात पर गौर करें| 

वीडियो लिंक - https://twitter.com/ANI/status/1476606772618022913