आईटी के दौर में तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम:डीजीपी

आईटी के दौर में तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम:डीजीपी

आईटी के दौर में तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम:डीजीपी

आईटी के दौर में तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम:डीजीपी

एक साल में 55 लाख की राशि को किया फ्रीज

कोरोना काल में हुई साइबर अपराध में वृद्धि

चंडीगढ़, 3 जनवरी। हरियाणा पुलिस के नोडल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पंचकूला द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी पर शिकंजा कसते हुए 55 लाख रुपये से अधिक की राशि को फ्रीज किया गया है। साइबर जालसाजों द्वारा धोखाधड़ी करते हुए पीडि़तों के खातों से यह राशि ठगने का प्रयास किया गया था।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सोमवार को यहां बताया कि समय के साथ कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट के उपयोग में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हाल के दिनों में कोविड महामारी के कारण प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग से भी ऑनलाइन धोखाधड़ी में तेजी से वृद्धि हुई है। पुलिस बल में साइबर संबंधी अधिक क्षमता जोडऩे से हमें प्रौद्योगिकी आधारित अपराध का प्रभावी ढंग से रोक लगाने में मददगार साबित होगी।
पीडि़तों द्वारा ‘‘गोल्डन हावर्स‘‘ में एक लाख 55 हजार 260 को तत्काल उपलब्ध कराई गई सूचना के परिणामस्वरूप लेन-देन पर रोक लगाकर इस धोखाधड़ी की राशि को फ्रीज किया गया। शिकायत मिलने के तुरंत बाद, साइबर सेल पुलिस ने बैंक अधिकारियों अथवा संबंधित भुगतान ऐप और गेटवे के अधिकारियों से संपर्क किया। 
साइबर अपराधों से निपटने की क्षमता बढ़ाने के मामले में 2021 को एक अच्छा वर्ष बताते हुए डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, रेवाड़ी पुलिस रेंजों सहित पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद में छ: नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन स्थापित किए हैं। इसके अलावा, साइबर अपराध के मामलों से निपटने के लिए पुलिस स्टेशन को सशक्त बनाने के लिए, राज्य के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में साइबर डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।