Congressmen burnt CM's effigy over calendar dispute in Bhiwani

भिवानी में कैलेंडर विवाद को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला, देखें क्या ऐसा हुआ ..

Hisar-Calender-Vivad

Congressmen burnt CM's effigy over calendar dispute in Bhiwani

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार कृषि विश्वविद्यालय के बाद अब चौधरी बंसी लाल विश्यवविद्यालय भिवानी के कैलेंडर पर भी विवाद छिड़ गया है। भिवानी के तोशाम की कांग्रेस विधायिका किरण चौधरी ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के कैलेंडर से उनकी तस्वीर हटाने पर आपत्ति जताई है। पूर्व सीएम बंसी लाल किरण चौधरी के सुसर थे।

किरण चौधरी ने इसे घोर निंदनीय बताया व कहा कि यह गठबंधन सरकार की ओछी मानसिकता है। चौधरी बंसी लाल हरियाणा के निर्माता थे। भाजपा इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इतिहास को भाजपा बदल नहीं सकती। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने भिवानी के बच्चों की शिक्षा के लिए इसे बनवाया था। विश्वविद्यालय में बहुत सारे युवक पढ़ रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कैलेंड र से चौधरी बंसीलाल का नाम हटाना घटिया मानसिकता है। हिसार एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की तस्वीर हटाना भी निंदनीय है। यह अपमान है। पहली ऐसी सरकार है, जो इतिहास बदल रही है। किरण चौधरी ने कहा कि वीसी की सोच भी ओछी है तो ये बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे। आने वाले समय में लोग सरकार को सबक सिखाएंगे। सरकारें आएंगी, जाएंगी। परंतु इतिहास बदलने की भाजपा की सोची समझी साजिश है।

इसी विवाद को लेकर बुधवार को भिवानी के कांग्रेसियों ने विश्वविद्यालय में सीएम मनोहर लाल और वीसी का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि महापुरुषों का अपमान सहन नहीं होगा। कांग्रेसियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापना भी सौंपा।