Congress CM face in Punjab Assembly Election 2022
BREAKING
हरियाणावासियों के लिए खुशी का दिन, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विभिन्न राजमार्गों पर कार्य शुरू करने की दी मंजूरी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ''सवेरे जब जनानी चाय देने आए तो...'' कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अफसरों को क्या कह दिया? बोले- मैं कोई अनपढ़ मंत्री नहीं, तैयार रहना प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भरा; बोलीं- पहली बार अपने लिए वोट मांग रही, राहुल गांधी बोले- यहां 2-2 सांसद होंगे बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार; यह भी कैथल का रहने वाला, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस तरह दबोचा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड में नए सचिव की नियुक्ति; जानिए किस HCS अफसर को चार्ज, सरकार ने अतिरिक्त तौर पर ज़िम्मेदारी दी

पंजाब की चुनावी खबर: Congress का बड़ा फैसला, CM फेस पर पढ़ें यह खबर

Congress will not declare CM face in Punjab for Assembly Election 2022

Congress will not declare CM face in Punjab for Assembly Election 2022

पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां राजनीतिक सरगर्मी काफी ज्यादा तेज हो रखी है| वहीं, इस कड़ी में सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर अब सामने आ रही है| दरअसल बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला कर लिया है और वह फैसला यह है कि पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में कांग्रेस CM फेस घोषित नहीं करेगी| चुनाव जीतने के बाद CM फेस को डिक्लेयर किया जाएगा| 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस पंजाब में इस बार का यह चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ना चाहती है और लड़ेगी| बतादें कि, पंजाब में वर्तमान में कांग्रेस की ही सरकार है और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें चुनाव के नजदीक आते ही यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है| इसके अलावा पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के बाद सिद्धू के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा भी होती दिख रही है| बरहाल, आने वाले समय के साथ ही सब कुछ साफ़ हो पायेगा|

कैप्टन अमरिंदर बने थे पंजाब के मुख्यमंत्री....

बतादें कि, 2017 में जब पंजाब में विधानसभा चुनाव हुआ तो कांग्रेस की जीत के साथ दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन साढ़े चार साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद पंजाब सरकार में अंदरूनी उठापटक पैदा हो गई और इसके बाद कैप्टन सीएम पद से हट गए| जिसके बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस में खटास पैदा हो गई है| कैप्टन अब अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं और कांग्रेस का विरोध करते हुए बीजेपी के साथ मिलकर चुनावी जीत का दावा कर रहे हैं|