चंडीगढ़ में कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति, पार्टी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र राणा व अभिषेक दत्त ने दिया प्रत्याशियों को जीत का मंत्र

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति, पार्टी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र राणा व अभिषेक दत्त ने दिया प्रत्याशियों को जीत का मंत्र

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति, पार्टी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र राणा व अभिषेक दत्त ने दिया प्रत्याशियों को जीत का मंत्र

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति, पार्टी कोऑर्डिनेटर राजेंद्र राणा व अभिषेक दत्त ने दिया प

चंडीगढ़, 7 दिसम्बर-  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम में चुनाव कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए सुजानपुर के विधायक व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में निगम के सभी 35 वार्डों के पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक करके उन्हें  पूरे दमखम के साथ अपने अभियान को गति प्रदान करने के महत्वपूर्ण चुनावी टिप्स दिए । बैठक में राजेंद्र राणा के साथ ही पार्टी द्वारा नियुक्त दूसरे चुनाव कोऑर्डिनेटर अभिषेक दत्त व  चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चावला, मनीष बंसल, पवन शर्मा, डी.डी. जिंदल, राजेश शर्मा, राजीव शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक में चुनावी रणनीति को भी अंतिम रूप दिया गया। पार्टी के दोनों चुनाव समन्वयकों राजेंद्र राणा भाई अभिषेक दत्त ने प्रत्याशियों को जीत के मंत्र भी दिए। 
बैठक में राजेंद्र राणा ने कहा कि चंडीगढ़ के निर्माण व विकास में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों ने चंडीगढ़ को एशिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाने का स्वपन संजोते हुए इसे मूर्त रूप प्रदान किया था। उन्होंने कहा चंडीगढ़ नगर निगम की गिनती कभी देश के पहले तीन सर्वाधिक स्वच्छ नगरों में होती थी लेकिन नगर निगम में पिछले 10 साल के भाजपा शासन के दौरान चंडीगढ़ पहले तीन स्थानों से खिसक कर अब 66 वें स्थान पर पहुंच गया है , जो हर चंडीगढ़ वासी के लिए चिंता की बात है। राजेंद्र राणा ने कहा कि चंडीगढ़ को उसका खोया गौरव दिलाने के लिए भाजपा को नगर निगम से बेदखल करना और कांग्रेस को नगर निगम की कमान मिलना बेहद जरूरी है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि जिस तरह हिमाचल प्रदेश में हाल ही में 3 विधानसभा व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का डंका बजाते हुए भाजपा को चारों खाने चित किया है,  उसी तरह का इतिहास चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भी अब दोहराया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि नगर निगम में इस बार कॉन्ग्रेस क्लीन स्वीप करके भाजपा को जोरदार झटका देगी क्योंकि लोग अब भाजपा की छल- कपट, झूठ और फरेब की राजनीति से तंग आ चुके हैं। महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं।
 उन्होंने कहा चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा शासन के दौरान हाउस टैक्स, बिजली बिल,  पानी बिल लगातार बढ़ाये जाते रहे, कूड़ा कचरा प्रबंधन सिस्टम पूरी तरह तहस-नहस हो गया। नए पार्क बनाये जाना तो दूर की बात रही, मौजूदा पार्कों का भी पूरा रखरखाव भाजपा शासित नगर निगम नहीं कर पाया। उन्होंने कहा इन चुनावों में चंडीगढ़ के लोग भाजपा से इन्हीं सवालों का जवाब चाहते हैं और भाजपा को अपनी असफलताओं के लिए शहर के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम के सभी वार्डों में ईमानदार, समर्पित व जुझारू छवि के प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जो लगातार अपने वार्डों में लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते आए हैं और स्थानीय समस्याओं को भलीभांति समझते हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों के प्रत्याशी इस चुनाव में भाजपा का पोल खोल अभियान चलाएंगे और पूरे दमखम के साथ कांग्रेस इस चुनाव को लड़ेगी। 
बैठक को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ नगर निगम में चुनाव कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए अभिषेक दत्त व चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चावला, मनीष बंसल ने भी संबोधित किया।