Congress leaders from Jammu-Kashmir resignation

जोर का झटका: Congress के कई नेताओं का एक साथ इस्तीफा, सोनिया गांधी को कही ये बात

Congress leaders from Jammu-Kashmir resignation

Congress leaders from Jammu-Kashmir resignation

कांग्रेस से नेताओं का जाना लगा हुआ है| अबतक कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं| वहीं, अब कांग्रेस के साथ एक बार फिर ऐसा ही हुआ है| दरअसल, खबर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस से है| बताया जा रहा है कि यहां कई नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे डाला है| इन नेताओं ने अपना इस्तीफा पत्र पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है और साथ ही सोनिया गांधी को अपने मन की बात भी लिखी है|

जानकारी के अनुसार, इन नेताओं ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफा पत्र में कहा है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के मामले में उनकी बातों को दरकिनार किया गया, उन्हें सुना नहीं गया| नेताओं ने आगे जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम मीर पर भी निशाना साधा| उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में कांग्रेस एक विनाशकारी स्थिति की ओर बढ़ रही है। आज तक कांग्रेस के 200 से अधिक शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और अन्य दलों में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस में रहे योगानंद शास्त्री सुबह ही NCP में हुए थे शामिल...

ध्यान रहे कि, कभी कांग्रेस में रहे योगानंद शास्त्री बुधवार सुबह ही NCP में शामिल हुए थे| दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी का दामन थाम लिया| शास्त्री ने 2020 में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था।