Congress MLA Ramesh Kumar Rape Statement

रेप हो तो लेट के मजे लो... इस कांग्रेस विधायक का शर्म से शर्मनाक बयान, भरी विधानसभा में मर्याद हुई तार-तार

Congress MLA Ramesh Kumar Rape Statement

Congress MLA Ramesh Kumar Rape Statement

देश में रेप के घिनौने मामले अक्सर सामने आते हैं| आयेदिन पता चलता है कि यहां इसका रेप हो गया, वहां उसका रेप हो गया| देश में छोटी-छोटी बच्चियों तक का रेप किया जा रहा है| लेकिन देश में रेप पर बयानबाजी किस तरह की होती है वो आज आप इस खबर में भली-भांति जान जायेंगे और जान क्या जाएंगे हेडिंग देखकर तो आप जान ही गए होंगे| 

बात तो यह समझ नहीं आती है कि कैसे कोई रेप पर इस तरह की फूहड़ बयानबाजी कर सकता है| क्या लोगों को रेप कांड की किसी पीड़िता का दर्द महसूस नहीं होता? फिलहाल, आपको बतादें कि कर्नाटक में कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने रेप पर शर्म से शर्मनाक बयान दिया है| कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने रेप पर बयान देते हुए कहा कि जब रेप हो तो लेट के मजे लो, रेप होना ही है तो लेटो और मजे लो| बतादें कि, यह बयान कांग्रेस विधायक रमेश कुमार द्वारा भरी विधानसभा में मर्याद को तार-तार करते हुए दिया गया| 

स्पीकर की भी हंसी निकलती रही .....

विधानसभा में जब पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक रमेश कुमार रेप पर इस तरह की बयानबाजी कर रहे थे तो स्पीकर महोदय जोर-जोर से हंसते रहे| जहां हंसने के बजाय उन्हें विधानसभा और शब्दों की गरिमा बनाये रखनी चाहिए थी वहां उन्होंने हंसने का काम किया| बतादें कि, कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने रेप पर इस प्रकार की बयानबाजी उस वक्त की जब स्पकीर एक विषय पर अपनी बात कह रहे थे| इसी बीच विधायक रमेश कुमार ने स्पीकर को उदाहरण के रूप में अपना यह बयान पेश किया|


लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखें - https://twitter.com/vinodkapri/status/1471564048713932805

 

अब मांग रहे माफी......

फिलहाल, कांग्रेस विधायक रमेश कुमार का यह बयान मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये पूरे देश में फ़ैल चुका है और इसे लेकर रमेश कुमार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है| लोगों का कहना है कि विधायक रमेश कुमार को ऐसे घिनौने शब्द बोलते हुए शर्म नहीं आई| वे रुके नहीं| लोग कह रहे हैं कि रमेश कुमार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए| बरहाल, अपने इस बयान के लिए रमेश कुमार माफी मांग रहे हैं| रेप वाले बयान पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने माफी मांगते हुआ कहा कि अगर इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है| तो मुझे माफी मांगने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं|

माफी काफी नहीं ...

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कांग्रेस विधायक रमेश कुमार पर एक्शन लेने की बात कही है| स्वाती मालीवाल ने कहा कि कर्नाटक के MLA ने हंसते हुए कहा की जब रेप हो रहा हो, तो लेट के मज़े लेने चाहिए! ऐसी घटिया और रेपिस्ट सोच वाले आदमी को कोई हक़ नही बनता की वो विधान सभा में बैठे। मेरी अपील है कर्नाटक सरकार से इस आदमी पे FIR दर्ज कर अरेस्ट करो, विधान सभा से बर्खास्त करो & इसकी VIP सिक्यूरिटी छीनो! सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है। जो आदमी बलात्कारी की तरह सोचता है उसे सलाखों के पीछे होना चाहिए। विधायक रमेश कुमार का विधानसभा में रहने का कोई काम नहीं है। मुझे उम्मीद है कि कर्नाटक सरकार सख्त कार्रवाई करेगी|

NCW चीफ रेखा शर्मा- ये दुख और शर्म की बात है ...

राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा ने कहा कि ये दुख और शर्म की बात है कि अभी भी ऐसे नेता हैं जो महिलाओं के खिलाफ घृणा रखते हैं। ये बेहद शर्म की बात है कि ऐसे लोग विधानसभा में बैठे हैं और ऐसी बात करते हैं। वो खुद महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे?

राजनीति में बयान पर बीजेपी का हमला ...

इधर, राजनीति क्षेत्र में इस बयान की बात करें तो बीजेपी कांग्रेस को घेरने लग गई है| संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि वोट के लिए कांग्रेस 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' श्लोगन का प्रयोग करती है। चुनाव बाद कांग्रेस नेता 'जब बलात्कार होना ही है तो मजे लो' जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। ये कांग्रेस का पाखंड है। प्रियंका जी, आप लड़की हैं, अब लड़ने का समय है, रमेश जी को पार्टी से निकालिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ....

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता विधानसभा के अंदर महिलाओं के बारे में इस तरह का बयान दे रहे हैं कि एक महिला का बलात्कार होने पर उसे आनंद लेना चाहिए'| यह बेहद शर्मनाक है| विधानसभा जो महिला को संरक्षित करने का संकल्प लेती है उस धरा पर कांग्रेस नेता ने जो बयान दिया है उसके बारे में क्या कहा जाये| स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का वो नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश में कहता है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं। तो पहले कांग्रेस इस नेता को अपनी पार्टी से निष्काषित करे| 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी....

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विधानसभा में ये बोलना ये सही नहीं है। कांग्रेस राजनीति का स्तर किस लेवल पर लेकर जा रही है ये इसका सबूत है। के.आर. रमेश कुमार काफी वरिष्ठ नेता हैं|

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ....

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि राज्य के सदन में ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें महिला के प्रति न आदर और न सम्मान है। जिन लोगों ने इन्हें चुनकर वहां भेजा उन्हें एक बार सोचना चाहिए। इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए|

सपा नेता जया बच्चन का हमला ....

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि शर्मनाक हरकत, शर्मनाक हरकत। पार्टी को उनसे निपटना चाहिए और बहुत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यह दूसरों के लिए एक उदाहरण हो कि वे इस तरह की बातें न सोचें, सदन में इसके बारे में बात करना भूल जाएं| जया बच्चन ने कहा कि अगर आपके पास ऐसी मानसिकता वाले लोग विधानसभा या संसद में बैठे हैं, तो चीजें कैसे बदल सकती हैं? हमें उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर एक मिसाल कायम करनी होगी ताकि कोई कभी इस तरह बोलने की हिम्मत न करे। यह घृणित है, मैं स्तब्ध हूं|

कांग्रेस का बयान आया...

रमेश कुमार के बयान पर कांग्रेस नेता मलिलकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। वो वरिष्ठ नेताओं में से हैं, उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये समझ नहीं आ रहा है। अब उन्हें इस ग़लती का एहसास हुआ है और उन्होंने माफी मांगी है। लेकिन इस तरह की बातें कतई नहीं करनी चाहिए|

रेप पर पहले भी होती रही अभद्र बयानबाजी....

बतादें कि, रेप पर पहले भी अभद्र बयानबाजी होती रही है| भारतीय राजनीति के नेता इससे पहले भी महिलाओं पर अपने बयान से शर्मसार हो चुके हैं। एक बार मुलायम ने रेप पर यहां तक बोल दियाथा कि 'लड़के हैं, कभी-कभी लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। एक नेता ने कहा था कि 'बलात्कार जैसी कोई चीज नहीं होती है, यह आपसी सहमति से होता है।

कपड़ों पर करते हैं बयानबाजी ....

लड़कियों के कपड़ों पर तो आयेदिन बयानबाजी होती है| लड़कियां छोटे कपडे पहन रही हैं| अपना शरीर दिखा रही हैं| एक बार एक बयान सुनने में आया था जिसमें यह कहा गया था कि 'रेप के लिए कुछ हद तक लड़कियां भी जिम्मेदार हैं। उनकी स्कर्ट दिन पर दिन छोटी होती जा रही है।