मुख्यमंत्री ने भिवानी हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ने भिवानी हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ने भिवानी हादसे पर जताया शोक

मुख्यमंत्री ने भिवानी हादसे पर जताया शोक

चंडीगढ़, 1 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी जिले के तोशाम के खानक खनन क्षेत्र के डाडम में पहाड़ खिसकने के कारण हुए हादसे में चार व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शनिवार को यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने हादसे में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 
मुख्यमंत्री ने भिवानी के उपायुक्त, डॉ. आर.एस ढिल्लों से दूरभाष पर हादसे के बारे जानकारी ली और कहा कि मलबा हटाने के लिए क्रेन, फायर बिग्रेड व अन्य मशीनरी आस-पास के जिलों से तत्काल मंगवाई जाएं ताकि मलबे के नीचे दबे व्यक्तियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए।