Chief Minister Jairam also targeted Congress in Chintapurni temple

मुख्यमंत्री जयराम ने चिन्तपूर्णी मंदिर में माथा टेक कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Jairam-Thakur-in-Temple

Chief Minister Jairam also targeted Congress in Chintapurni temple

चिन्तपूर्णी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने माता चिन्तपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। पुजारी संदीप शर्मा, सुमित कालिया समेत आचार्य राम कुमार कौल शास्त्री ने मंत्रोचारण कर माता के दरबार में मुख्यमंत्री की हाजिरी लगवाई।

दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रही हैं। उन्होंने प्रदेश में ऐसे हालात पैदा कर दिए थे कि सरकार को चलाने के लिए बार-बार कर्ज लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति आज की नहीं पहले से ही बनी हुई है। कैग की रिपोर्ट में जिक्र हुआ है ऐसे में कहां कमी रह गई है, इस बात का अध्ययन किया जा रहा है और कार्रवाई भी होगी।

एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों की विफलता के बारे में पूछे गए सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों को कहा गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में भी और भविष्य में भी यह स्थिति कठिनाइयों का सामना करने वाली होगी।  प्रदेश के लोग भी जानते हैं कि आमदनी कम और खर्चा ज्यादा हो रहा है जिस कारण सरकार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चिंतपूर्णी में पिछले चार वर्षों से मंदिर अधिकारी की नियुक्ति न होने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है। ऐसे में शीघ्र ही चिंतपूर्णी मंदिर में मंदिर अधिकारी की तैनाती की जाएगी। चिंतपूर्णी मंदिर के चार न्यासियों को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बर्खास्त करने के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में उपायुक्त ऊना से बात करेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ कृषि एवं बागवानी मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक बलबीर चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सिंह ठाकुर भाजपा नेता सुशील कालिया, निरंजन कालिया, विनोद कालिया, चिंतपूर्णी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा जीवन कालिया के अलावा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।