Chandigarh Nagar Nigam Result -2021 AAP Candidate Damanpreet Singh Story

चर्चित चुनावी स्टोरी: ढाबे वाले ने चंडीगढ़ के मेयर को हरा डाला, कहा - तंग आकर चुनाव लड़ा मैंने...

Chandigarh Nagar Nigam Result -2021 AAP Candidate Damanpreet Singh Story

Chandigarh Nagar Nigam Result -2021 AAP Candidate Damanpreet Singh Story

Chandigarh Nagar Nigam Result -2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 का रिजल्ट बीते सोमवार को जारी हो गया| इस बार चंडीगढ़ निगम चुनाव का यह रिजल्ट बेहद चौंकाने वाला रहा| पहली बार इस चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने अपना डंका बजा दिया| आप के सामने सभी दिग्गज पार्टियां फेल नजर आईं| खासकर बीजेपी पार्टी, जो कि चंडीगढ़ की सत्ता में रहकर आप से पिछड़ गई| इसके साथ ही बीजेपी के साथ और हैरानी वाली बात यह रही कि पार्टी के बड़े-बड़े नेता आप के उम्मीदवारों से टक्कर में मात गए| जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा शहर के मेयर की है| बीजेपी नेता और चंडीगढ़ के मौजूद मेयर रविकांत शर्मा अपनी सीट नहीं बचा सके और एक ढाबे वाले से मात खा गए|

दमनप्रीत सिंह ने बीजेपी के मेयर रविकांत शर्मा को हरा डाला....

बतादें कि, वॉर्ड नंबर 17 से बीजेपी के मेयर रविकांत शर्मा निगम के चुनावी मैदान में थे और इसी वार्ड से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह मेयर रविकांत शर्मा को टक्कर देने की ठान चुके थे| दिलचस्प बात ये रही कि दमनप्रीत सिंह ने मेयर रविकांत शर्मा को टक्कर भी दी और जब रिजल्ट आया तो शिकस्त भी दे दी| बतादें कि, दमनप्रीत ने वॉर्ड नंबर 17 से चंडीगढ़ के वर्तमान मेयर रविकांत शर्मा को 828 वोटों से हरा डाला|

कहा - तंग आकर चुनाव लड़ा मैंने... 

बताते हैं कि, दमनप्रीत सिंह का शहर में अपना एक छोटा सा ढाबा है लेकिन ढाबा चलाने के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा| दमनप्रीत सिंह के अनुसार, नगर निगम की ओर से उन्हें उनके ढाबे को लेकर बेवजह तंग किया जाता रहा| जिसके बाद उनके अंदर सिस्टम में सुधार लाने के लिए चुनाव में उतरने की आग भड़क उठी और वह इस ओर अग्रसर हो गए|  

जीत पर क्या बोले दमनप्रीत? 

दमनप्रीत कहते हैं, 'दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के ईमानदार रवैए की वजह से यह जीत हासिल हुई है। चंडीगढ़ नगर निगम में भ्रष्टाचार से लोग तंग आ चुके हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे वॉर्ड के लोगों और ईश्वर ने मुझे सेवा का यह मौका दिया है।' इधर, पंजाब के आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने दमनप्रीत को लेकर ट्वीट किया और कहा कि यह आम आदमी की ताकत है, जिसने भाजपा के चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर को हराने का काम किया|

वीडियो लिंक - https://twitter.com/raghav_chadha/status/1475480386545197062

बीजेपी के पूर्व मेयर की भी यही हालत रही ...

इधर, सिर्फ चंडीगढ़ के मौजूद मेयर रविकांत शर्मा ने ही अपनी सीट नहीं खोई बल्कि वार्ड नंबर - 21 से चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए और आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह से 939 वोटों से हार गए|

केजरीवाल के दिल्ली काम पर शहर में जीत ....

माना जा रहा है कि, अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किये गए काम से लोग प्रभावित हैं और दिल्ली का काम ही चंडीगढ़ में आप की जीत के रूप में बोल गया| 

 

Written by Shiva Tiwari