Women are heavy in ward 27, not even in 25 :

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव : वार्ड 27 में महिलाएं भारी, 25 में भी नहीं हैं पीछे

MC-Chaunav

Women are heavy in ward 27, not even in 25 :

एक नारी, सब पर भारी

अर्थ प्रकाश/साजन शर्मा

Women are heavy in ward 27, not even in 25 : चंडीगढ़। नगर निगम के चुनाव फिलहाल बड़े दिलचस्प मोड़ पर हैं। कुल 35 वार्डों में से एक वार्ड ऐसा भी है जहां महिलाओं के वोट पुरुषों से अधिक हैं। हालांकि महिलाओं की वोटों की गिनती महज 200 ज्यादा है लेकिन चुनावों में ये अहम भूमिका निभा सकते हैं। वार्ड से चुनावों में केवल एक ही महिला किस्मत आजमा रही हैं। बाकि सभी पुरुष प्रत्याशी हैं। वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस की गुरबख्श रावत मैदान में हैं और वह अकेली महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा ने रविंदर सिंह रावत को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी की ओर से भारत प्रकाश, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रविंदर कुमार जबकि शिरोमणि अकाली दल के जबर जंग सिंह मैदान में हैं। गुरबख्श रावत द्वारा वार्ड में कराये गए काम व महिला होने का उन्हें लाभ मिलना तय है। यहां बता दें कि वार्ड नंबर 27 में कुल वोटों की संख्या 23735 है। इनमें 11766 वोट पुरुषों के जबकि 11,969 वोट महिलाओं के हैं। रिवाइज लिस्ट में अभी 1013 वोट कट चुके हैं। वार्ड में कुल 22 पोलिंग स्टेशन हैं।

बराबर की वोट करेगी चोट

एक वार्ड ऐसा भी है जहां महिला व पुरुष वोटरों की संख्या बराबर-बराबर है। वार्ड नंबर 25 में कुल वोटों की संख्या 21047 है। यहां पुरुष व महिला वोटरों की संख्या क्रमश: 10523 व 10523 ही है। यानि दोनों लिंगों की बराबर की वोट।

यहां लगभग बराबर वोट

Women are heavy in ward 27, not even in 25 : वार्ड नंबर 10 में लगभग महिला व पुरुष वोटरों के बराबर से वोट हैं। पुरुषों के वार्ड में केवल 505 वोट ज्यादा हैं। पुरुषों के कुल 10,084 जबकि महिलाओं के 9579 वोट हैं। कुल वोटों की गिनती 19663 है। इसी तरह वार्ड 11 में कुल 15,826 वोट हैं जिसमें पुरुषों के 8113 जबकि महिलाओं के 7713 वोट हैं। यानि पुरुषों के महिलाओं से 400 वोट ज्यादा। वार्ड 12 में भी कुल 15299 वोट हैं जिसमें पुरुष वोटर 7847 जबकि महिला वोटर 7452 हैं। महज 395 वोटों का दोनों लिंगों में फर्क है। वार्ड 13 में सबसे कम वोट हैं। यहां महज 8945 वोट हैं जिसमें महिलाओं के 4331 जबकि पुरुषों के 4614 वोट हैं। दोनों में 283 वोट का अंतर है। इसी तरह वार्ड 17 में भी महिला-पुरुष वोटरों में महज 283 वोटों का अंतर है। पुरुषों के यहां 8974 जबकि महिलाओं के 8720 वोट हैं। वार्ड 23 में भी महिला-पुरुष वोटरों में महज कुछ वोटों का ही फर्क है। यहां कुल वोटर 14515 हैं जिसमें 7281 पुरुष जबकि 7234 महिला वोटर हैं। वार्ड नंबर 32 में कुल 15,744 वोट हैं जिसमें 7904 पुरुष जबकि 7840 महिला वोटर हैं। महज 64 वोटों का फर्क। वार्ड 34 में कुल 21884 वोट हैं जिसमें पुरुष वोटर 10,969 जबकि महिला वोटर 10,915 वोट हैं। महज 54 वोटों का अंतर। वार्ड 3 में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है। यहां 11334 वोट पुरुषों के जबकि महिलाओं के 11003 वोट हैं। यानि 331 वोटों का अंतर।