Chandigarh Municipal Corporation Election Result-2021 New Updates

Result Updates: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव-2021 में AAP कर रही कमाल, BJP को शिकस्त, Congress का हाल कुछ ऐसा

Chandigarh Municipal Corporation Election Result-2021 New Updates

Chandigarh Municipal Corporation Election Result-2021 New Updates

Chandigarh Municipal Corporation Election Result-2021 New Updates : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव  -2021 के लिए बीते 24 दिसम्बर को जो वोटिंग की गई थी, उसकी गिनती आज जारी है| अभी तक जो रिजल्ट सामने आया है उसके मुताबिक जहां आम आदमी पार्टी बेहद उम्दा प्रदर्शन करती नजर आ रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन निचले स्तर पर दिख रहा है| बतादें कि, आम आदमी पार्टी के खाते  में अबतक 8 वार्डों (1, 17 ,18, 21, 22, 25, 26, 29) की जीत दर्ज हो चुकी है| इसके अलावा बीजेपी आप के पीछे-पीछे है और अबतक पांच वार्डों ( 2,6,9,14,33) में जीत हासिल की है| इसके अलावा बीजेपी एक अन्य वार्ड (3) में अपनी बढ़त बनाये हुए है| वहीं, कांग्रेस अबतक चार वार्डों (5, 10 , 13, 34, ) में अपनी फतेह हासिल कर पाई है| इसके साथ ही आपको बतादें कि, अकाली दल ने भी अपना खाता खोल लिया है और वार्ड-30 से जीत हासिल की है|